Advertisement

कितना पढ़ा-लिखा है गोविंदा का परिवार? जानें सुनीता से लेकर यशवर्धन आहूजा तक किसके पास कितनी डिग्रियां

आज हम आपको बताएंगे कि गोविंदा के परिवार में कौन-कितना पढ़ा लिखा है और किसके पास कितनी डिग्रियां हैं?

जया पाण्डेय | Nov 12, 2025, 01:18 PM IST

1.कितनी पढ़ी-लिखी है गोविंदा की फैमिली?

कितनी पढ़ी-लिखी है गोविंदा की फैमिली?
1

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को देर रात बेहोश होने के बाद जुहू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. ऐसे में उनके परिवार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. आज हम आपको बताएंगे कि उनके परिवार में कौन-कितना पढ़ा लिखा है और किसके पास कितनी डिग्रियां हैं?

Advertisement

2.गोविंदा

गोविंदा
2

गोविंदा की स्कूलिंग अन्नासाहेब वर्तक विद्या मंदिर स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने अन्नासाहेब वर्तक कॉलेज से बीकॉम किया. ग्रेजुएट होने के बाद उन्होंने जॉब करने का मन बनाया लेकिन अपने पिता की सलाह पर उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा.

3.सुनीता आहूजा

सुनीता आहूजा
3

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा की पढ़ाई-लिखाई के बारे में ज्यादा जानकारी पब्लिक डोमेन पर मौजूद नहीं है लेकिन Zee मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक वह भी ग्रेजुएट हैं. एक इंटरव्यू में उन्होंने किस्सा सुनाया था कि कैसे वह 8वीं क्लास में एक बार फेल हुई थीं तो कैसे उन्हें अपनी मां से मार पड़ी थी.

4.टीना आहूजा

टीना आहूजा
4

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने मुंबई के जमनाबाई नर्सिंग स्कूल से पढ़ाई की है. इसके बाद उन्होंने इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर से फैशन डिजाइनिंग में डिग्री हासिल की. उन्होंने किशो नामित कपूर इंस्टीट्यूट और लंदन फिल्म इंस्टीट्यूट से अपनी अभिनय की कला को तराशा.

5.यशवर्धन आहूजा

यशवर्धन आहूजा
5

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा ने लंदन के मेट फिल्म स्कूल से फिल्ममेकिंग और एक्टिंग का कोर्स किया है. फिल्मों में एक्टिंग से ज्यादा उनकी प्रोडक्शन में रुचि है. वह कई बड़े फिल्ममेकर्स के साथ अपने इस गुर को मांझ रहे हैं.

6.गोविंदा के माता-पिता की पढ़ाई-लिखाई

गोविंदा के माता-पिता की पढ़ाई-लिखाई
6

गोविंदा के पिता अरुण आहूजा के पास इंजीनियरिंग की डिग्री थी जबकि उनकी मां निर्मला देवी क्लासिकल सिंगर थीं और पटियाला घराने की शिष्या थीं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement