एजुकेशन
जया पाण्डेय | Nov 10, 2025, 06:02 PM IST
1.कितना पढ़ा-लिखा है धर्मेंद्र का परिवार?

बॉलीवुड के हीमैन और अपनी एक्टिंग से करोड़ों दिलों पर राज करने वाले एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत खराब है. वह मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर हैं. ऐसे में उनका परिवार भी काफी चर्चा में आ गया है. आगे की स्लाइड्स में जानें कि एक्टर धर्मेंद्र के परिवार में कौन कितना पढ़ा-लिखा है?
2.धर्मेंद्र

धर्मेंद्र ने बेहद कम उम्र में ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. लेकिन उससे पहले उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर ली थी. उन्होंने साल 1952 में लुधियाना के रामगढ़िया कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई की थी.
3.हेमा मालिनी

बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने एक्टिंग में अपना करियर बनाने से पहले अपनी 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की. उन्होंने अपनी कलात्मक प्रतिभा को क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग से और ज्यादा निखारा.
4.सनी देओल

अपने एक्शन से भरपूर भूमिकाओं के लिए जाने जाने वाले धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल ने मुंबई के सेक्रेड हार्ड बॉयज हाई स्कूल से स्कूलिंग की. इसके बाद उन्होंने इंग्लैंड के रामनिरंजन आनंदीलाल पोद्दार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की.
5.बॉबी देओल

धर्मेंद्र के छोटे बेटे बॉबी देओल ने अपनी स्कूलिंग मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पूरी की. इसके बाद उन्होंने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स की पढ़ाई की है.
6.ईशा देओल

ईशा देओल ने भी भाई बॉबी देओल की तरह मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की. इसके बाद वह ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से मास्टर्स इन मीडिया आर्ट्स एंड कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की डिग्री करने के लिए इंग्लैंड चली गईं. वह भी अपनी मां हेमा मालिनी की तरह की एक प्रशिक्षित नृत्यांगना हैं.