एजुकेशन
Jaya Pandey | Jan 01, 2026, 05:18 PM IST
1.गांधी परिवार की बहुएं

देश की आजादी से पहले से लेकर आज तक नेहरू-गांधी परिवार का भारतीय राजनीति पर गहरा असर रहा है. यह परिवार चाहे राजनीति में सक्रिय हो या नहीं, हमेशा सार्वजनिक चर्चा और लाइमलाइट में बना रहता है. हाल ही में प्रियंका गांधी के बेटे रेहान गांधी की इंगेजमेंट की खबर के बाद एक बार फिर यह परिवार सुर्खियों में है.
2.कितनी पढ़ी-लिखी हैं गांधी परिवार की बहुएं?

ऐसे में लोगों की दिलचस्पी इस बात में भी बढ़ी है कि गांधी परिवार की बहुएं कितनी पढ़ी-लिखी हैं और उनकी शैक्षणिक और पेशेवर पृष्ठभूमि क्या रही है. आज हम आपको गांधी परिवार के एजुकेशनल और करियर बैकग्राउंड के बारे में बताएंगे.
3.सोनिया गांधी

सोनिया गांधी नेहरू-गांधी परिवार की सबसे वरिष्ठ बहू हैं. उनका जन्म इटली में हुआ और शुरुआती शिक्षा भी वहीं हुई. उन्होंने इटली के ट्यूरिन के पास ओर्बासानो में स्थानीय कैथोलिक स्कूलों से अपनी शुरुआती पढ़ाई की. 1964 में उन्होंने ट्यूरिन के इस्टिट्यूटो सांता टेरेसा से फॉरेन लैंग्वेज का तीन साल का कोर्स किया जिसमें इंग्लिश और फ्रेंच जैसी भाषाएं शामिल थीं.
4.सोनिया गांधी का एजुकेशनल क्वॉलिफिकेशन

इसके बाद 1965 में वे इंग्लैंड के कैम्ब्रिज गईं जहां उन्होंने Bell Educational Trust Language School में इंग्लिश लैंग्वेज की पढ़ाई की. भारत आने के बाद सोनिया गांधी ने नई दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय से ऑयल पेंटिंग्स के कंजरवेशन में डिप्लोमा भी किया.
5.मेनका गांधी

मेनिका गांधी की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई सनावर के प्रतिष्ठित लॉरेंस स्कूल में हुई. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज फॉर विमेन से आगे की पढ़ाई की. बाद में उन्होंने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी से जर्मन लैंग्वेज की पढ़ाई की.
6.मेनका गांधी का प्रोफेशन

पॉलिटिक्स में कदम रखने से पहले मेनिका गांधी मीडिया और लेखन की फील्ड में एक्टिव रहीं. वे एक मैगजीन की संपादक रह चुकी हैं और लंबे समय तक स्तंभकार के रूप में भी काम कर चुकी हैं. पशु अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर उनकी अलग पहचान रही है.
7.यामिनी रॉय चौधरी

यामिनी रॉय चौधरी मेनका गांधी के बेटे वरुण गांधी की पत्नी हैं और परिवार की सबसे छोटी बहू हैं. उनकी शिक्षा को लेकर सार्वजनिक रूप से बहुत अधिक जानकारी मौजूद नहीं है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से हायर स्टडीज की हैं. अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर वह लो-प्रोफाइल रही हैं इसलिए उनकी शिक्षा से जुड़ी जानकारियां सीमित हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.