Advertisement

'भैंस को पूंछ से नहीं, सींगों से पकड़ो', स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते हैं Lalu Prasad Yadav के ये 7 Quotes

आज हम आपको बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 7 विचारों के बारे में बताएंगे जो आपको आगे बढ़ने और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देंगे...

Jaya Pandey | Jun 10, 2026, 06:38 PM IST

1.लालू प्रसाद यादव के प्रेरक विचार

लालू प्रसाद यादव के प्रेरक विचार
1

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और देश की राजनीति के बड़े नेताओं में से एक लालू प्रसाद यादव 11 जून 2026 को अपना 78वां जन्मदिन मनाएंगे. अपनी अनोखी शैली, हाजिरजवाबी और जमीन से जुड़े विचारों के लिए आज भी वह अपनी अलग पहचान रखते हैं. उनके कई कोट्स स्टूडेंट्स को जीवन में आगे बढ़ने और चुनौतियों का सामना करने की प्रेरणा देते हैं. 
(All Image: Lalu Prasad Yadav X Handle)

Advertisement

2.1. "भैंस को उसकी पूंछ से नहीं, सींगों से पकड़ो..."

1. "भैंस को उसकी पूंछ से नहीं, सींगों से पकड़ो..."
2

इस विचार से स्टूडेंट्स को सीख मिलती है कि किसी भी समस्या का सामना सामने से साहस के साथ करना चाहिए. कठिनाइयों से बचने के बजाय उनका समाधान खोजने पर ध्यान देना चाहिए.

3.2. "अगर गाय का दूध पूरी तरह से नहीं दुहा जाता है, तो वह बीमार पड़ जाती है."

2. "अगर गाय का दूध पूरी तरह से नहीं दुहा जाता है, तो वह बीमार पड़ जाती है."
3

इसका संदेश है कि अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करना जरूरी है. स्टूडेंट्स को अपनी प्रतिभा, समय और खुद को मिले मौकों का बेहतर तरीके से इस्तेमाल करना चाहिए, वरना उनकी क्षमता अधूरी रह जाती है. 
 

4.3. "मेरी बातों में हमेशा एक गहरा अर्थ छिपा होता है..."

3. "मेरी बातों में हमेशा एक गहरा अर्थ छिपा होता है..."
4

इससे सीख मिलती है कि किसी भी बात को सतही तौर पर नहीं, बल्कि गहराई से समझने की कोशिश करनी चाहिए. शिक्षा का उद्देश्य भी केवल जानकारी जुटाना नहीं, बल्कि समझ विकसित करना है.

5.4. "मैं दिल से समाजवादी हूं और गरीबों के हितों को ध्यान में रखता हूं."

4. "मैं दिल से समाजवादी हूं और गरीबों के हितों को ध्यान में रखता हूं."
5

यह विचार छात्रों को संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देता है. सफलता के साथ समाज और जरूरतमंद लोगों के प्रति जिम्मेदारी निभाना भी जरूरी है.

6.5. "मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता खोज लेता हूं..."

5. "मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने का रास्ता खोज लेता हूं..."
6

इससे छात्रों को हर समस्या का समाधान खोजने की प्रेरणा मिलती है. हमें चुनौतियों के सामने हार मानने के बजाय समाधान ढूंढ़ने की आदत विकसित करनी चाहिए.

7.6. "नफरत की दीवार को गिराने में हर किसी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए."

6. "नफरत की दीवार को गिराने में हर किसी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए."
7

यह विचार छात्रों को आपसी सम्मान, सहयोग और सकारात्मक सोच का महत्व समझाता है. शिक्षा का उद्देश्य लोगों को जोड़ना है, तोड़ना नहीं.

8.7. "पूरी दुनिया के लोग जानना चाहते हैं कि एक ग्वाला का बेटा इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंच गया."

7. "पूरी दुनिया के लोग जानना चाहते हैं कि एक ग्वाला का बेटा इतनी ऊंचाई पर कैसे पहुंच गया."
8

इस कथन से सबसे बड़ी सीख मिलती है कि सफलता जन्म, पृष्ठभूमि या आर्थिक स्थिति पर नहीं, बल्कि मेहनत, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प पर निर्भर करती है. साधारण परिस्थितियों से आने वाला व्यक्ति भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement