Advertisement

Abhijeet Dipke ने कितनी पढ़ाई के बाद बनाई 'कॉकरोच जनता पार्टी'? जानें अभी कर रहे कौन-सा विदेशी कोर्स

कॉकरोच जनता पार्टी की पॉपुलरिटी के बीच लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर इसके फाउंडर अभिजीत दिपके की क्वॉलिफिकेशन क्या है और उन्होंने किस-स्कूल कॉलेज से कौन-सी डिग्री ली है.

Jaya Pandey | May 22, 2026, 02:33 PM IST

1.कॉकरोच जनता पार्टी आजकल सोशल मीडिया पर खूब है वायरल

कॉकरोच जनता पार्टी आजकल सोशल मीडिया पर खूब है वायरल
1

इंटरनेट पर इन दिनों एक नया राजनीतिक नाम तेजी से चर्चा में है. कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) नाम की यह पार्टी आजकल लोगों की जबान पर चढ़ी हुई है. लॉन्च होने के कुछ ही दिन में इस पार्टी की इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स की संख्या करोड़ों में पहुंच गई  है और इसने बीजेपी के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट को भी पीछे छोड़ दिया. हालांकि, सीजेपी कोई रजिस्टर्ड पॉलिटिकल पार्टी नहीं है, बल्कि यह खुद को युवाओं की आवाज बनने वाला डिजिटल और व्यंग्यात्मक कैंपेन बताता है.
(Image Credit: Social Media)

Advertisement

2.कितने पढ़े-लिखे हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर?

कितने पढ़े-लिखे हैं कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर?
2

भारत के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत की बेरोजगारों को कॉकरोच बताने वाली एक टिप्पणी के बाद जन्मी कॉकरोच जनता पार्टी की पॉपुलरिटी के बीच लोग यह जानना चाहते हैं कि आखिर इसके फाउंडर अभिजीत दिपके की क्वॉलिफिकेशन क्या है और उन्होंने किस-स्कूल कॉलेज से कौन-सी डिग्री ली है. आज हम आपको अभिजीत दिपके के एजुकेशनल बैकग्राउंड के बारे में आपको विस्तार से बताएंगे.
(Image Credit: Social Media)

3.अभिजीत दिपके के पास हैं कितनी डिग्रियां?

अभिजीत दिपके के पास हैं कितनी डिग्रियां?
3

30 साल के अभिजीत दिपके मूल रूप से भारत से हैं और पॉलिटिकल कम्युनिकेशन एंड डिजिटल कैंपेनिंग में काम कर चुके हैं. उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म की पढ़ाई की और अब अमेरिका के बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशन की पढ़ाई कर रहे हैं और फिलहाल यहां के पीआरलैब से भी जुड़े हुए हैं.
(Image Credit: Social Media)

4.आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन का रह चुके हैं हिस्सा

आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया कैंपेन का रह चुके हैं हिस्सा
4

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2020 से 2023 के बीच उन्होंने आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया और डिजिटल चुनाव अभियानों में काम किया था. दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान मीम बेस्ड पॉलिटिकल कैंपेन में उनकी भूमिका चर्चा में रही थी. अब साल 2026 में उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की है. CJP की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को लेकर सोशल मीडिया पर बहस भी जारी है. कुछ लोग इसे युवाओं की नाराजगी की आवाज मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे केवल एक वायरल इंटरनेट ट्रेंड और राजनीतिक व्यंग्य के रूप में देख रहे हैं.
(Image Credit: Social Media)

5.अभिजीत दिपके ने क्यों बनाई कॉकरोच जनता पार्टी?

अभिजीत दिपके ने क्यों बनाई कॉकरोच जनता पार्टी?
5

अभिजीत दिपके का कहना है कि कॉकरोच जनता पार्टी कोई पहले से बनाई गई योजना नहीं थी, बल्कि यह युवाओं की लंबे समय से चली आ रही नाराजगी और निराशा का नतीजा है. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर यह पहले से तय योजना होती तो वह अमेरिका में बैठकर इसे शुरू नहीं करते. उन्होंने यह भी कहा कि भारत में बड़ी युवा आबादी है, लेकिन युवाओं का एक बड़ा हिस्सा रोजगार और अवसरों की कमी से जूझ रहा है, जिससे असंतोष बढ़ा है.
(Image Credit: Social Media)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement