Advertisement

दुनिया की वो नदी जो सबसे ज्यादा देशों से होकर गुजरती है, 10 देशों और 4 राजधानियों में बहती है इसकी जलधारा

आज हम आपको दुनिया की सबसे इंटरनेशनल नदी के बारे में बताने जा रहे हैं जो सबसे ज्यादा देशों से होकर गुजरती है, जानें यह नदी कौन सी है और इसकी क्या खासियतें हैं...

जया पाण्डेय | Feb 16, 2026, 02:48 PM IST

1.दुनिया की सबसे इंटरनेशनल नदी

दुनिया की सबसे इंटरनेशनल नदी
1

धरती पर जीवन के लिए नदियां बेहद जरूरी मानी जाती हैं, क्योंकि यही पानी, खेती, व्यापार और सभ्यता के विकास का आधार बनती हैं. दुनिया में कई बड़ी नदियां हैं लेकिन अगर सवाल हो कि सबसे ज्यादा देशों से होकर गुजरने वाली नदी कौन-सी है तो इसका जवाब है Danube River. यह नदी यूरोप की सबसे महत्वपूर्ण सीमा-पार नदियों में गिनी जाती है और कई देशों को आपस में जोड़ती है.

(Image Credit: Wikimedia Commons)

Advertisement

2.10 देशों से होकर गुजरती है डेन्यूब

10 देशों से होकर गुजरती है डेन्यूब
2

डेन्यूब जर्मनी, ऑस्ट्रिया, स्लोवाकिया, हंगरी, क्रोएशिया, सर्बिया, बुल्गारिया, रोमानिया, मोल्दोवा और यूक्रेन समेत कुल 10 देशों से होकर या उनकी सीमाओं के साथ बहती है. इसी वजह से इसे दुनिया की अंतरराष्ट्रीय नदी कहा जाता है. यह केवल एक जलधारा नहीं बल्कि यूरोप के व्यापार, परिवहन, संस्कृति और इतिहास की अहम जीवनरेखा रही है जिसने सदियों से अलग-अलग समाजों को जोड़ने का काम किया है.

3.यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी

यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी
3

लगभग 2,850 किलोमीटर लंबी डेन्यूब यूरोप की दूसरी सबसे लंबी नदी है और इससे लंबी केवल वोल्गा नदी है. लंबाई के मामले में भले यह पहले नंबर पर न हो, लेकिन जिन देशों और शहरों को यह जोड़ती है, उस दृष्टि से इसका भू-राजनीतिक और आर्थिक महत्व बेहद बड़ा माना जाता है. आज भी यह नदी यूरोप के अंदरूनी जल परिवहन नेटवर्क का प्रमुख हिस्सा है.

4.कहां से कहां तक बहती है डेन्यूब?

कहां से कहां तक बहती है डेन्यूब?
4

इस नदी का उद्गम जर्मनी के ब्लैक फॉरेस्ट क्षेत्र में स्थित Donaueschingen के पास माना जाता है, जहां ब्रेग और ब्रिगाख नाम की छोटी नदियां मिलकर डेन्यूब बनाती हैं. यहां से यह नदी पहले पूर्व दिशा और फिर दक्षिण-पूर्व की ओर बहते हुए छोटे कस्बों, ऐतिहासिक शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों से गुजरती है.

5.4 राजधानियों से गुजरती है यह अनोखी नदी

4 राजधानियों से गुजरती है यह अनोखी नदी
5

खास बात यह है कि यह दुनिया की इकलौती बड़ी नदी है जो चार राष्ट्रीय राजधानियों वियना, ब्रातिस्लावा, बुडापेस्ट और बेलग्रेड से होकर गुजरती है, जिससे इसका सांस्कृतिक और रणनीतिक महत्व और बढ़ जाता है.

6.डेन्यूब को कहा जाता है यूरोप की आर्थिक जीवनरेखा

डेन्यूब को कहा जाता है यूरोप की आर्थिक जीवनरेखा
6

डेन्यूब केवल इन शहरों के पास से गुजरती ही नहीं, बल्कि उनके विकास में भी बड़ी भूमिका निभाती रही है. इतिहास में यह नदी व्यापारिक मार्ग, रक्षा की प्राकृतिक रेखा और पीने-सिंचाई के पानी का मुख्य स्रोत रही. नदी के किनारे बसे शहरों की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और बसावट का बड़ा हिस्सा इसी जलधारा पर निर्भर रहा है इसलिए डेन्यूब को अक्सर यूरोप की ऐतिहासिक और आर्थिक जीवनरेखा भी कहा जाता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement