एजुकेशन
राजा राम | Nov 07, 2025, 08:44 PM IST
1.परिवार चाहता था करियर स्टेबल हो

विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई के एक सामान्य चॉल में हुआ था. उनके पिता, शाम कौशल एक फिल्म एक्शन डायरेक्टर हैं. परिवार चाहता था कि उनके बेटे की पढ़ाई और करियर स्टेबल हो, इसलिए विक्की ने इंजीनियरिंग को चुना.
2.मुंबई का एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज है

उन्होंने अपनी बैचलर्स डिग्री इन इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी, मुंबई से 2009 में पूरी की. RGIT मुंबई का एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज है, जो मुंबई विश्वविद्यालय के अंदर आता है.
3.कितनी है फीस

फीस की बात करें तो सामान्य बीई/बीटेक कोर्स 4 साल के लिए लगभग 4.5 से 5.5 लाख रुपये है. कॉलेज में एडमिशन के लिए JEE Main या MHT-CET स्कोर जरूरी होता है. इसके अलावा, उम्मीदवार का साइंस और मैथ्स स्ट्रीम में 12वीं पास होना आवश्यक है.
4.मसान जैसी बड़ी फिल्म में लीड रोल मिला

कॉलेज खत्म करने के बाद, विक्की ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा. उन्होंने शुरुआत की असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में की फिल्म Gangs of Wasseypur से. इसके बाद छोटे रोल्स निभाने के बाद उन्हें मसान जैसी बड़ी फिल्म में लीड रोल मिला.
5.टैलेंट ने उन्हें बॉलीवुड का चमकता सितारा बना दिया

आज विक्की कौशल बॉलीवुड में अपने अभिनय और मेहनत के लिए मशहूर हैं.उनके करियर की शुरुआत इंजीनियरिंग से हुई, लेकिन उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें बॉलीवुड का चमकता सितारा बना दिया.