Advertisement

इस स्कूल के मालिक हैं बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख! पिता विलासराव देशमुख ने रखी थी नींव, जानें फीस

क्या आप जानते हैं कि रितेश देशमुख एक स्कूल के मालिक भी हैं जिसकी नींव उनके पिता विलासराव देशमुख ने रखी थी? जानें इस स्कूल के बारे में...

Jaya Pandey | Jun 10, 2025, 04:42 PM IST

1.बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर हैं रितेश देशमुख

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर हैं रितेश देशमुख
1

रितेश देशमुख बॉलीवुड के मशहूर एक्टर हैं. अपने बेहतरीन अभिनय से उन्होंने कई बॉलीवुड हिट फिल्मों में काम करके हिंदी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई है. वह कॉमेडी से लेकर निगेटिव कैरेक्टर को भी बखूबी निभाने के लिए जाने जाते हैं.

Advertisement

2.इस स्कूल के मालिक हैं रितेश देशमुख

इस स्कूल के मालिक हैं रितेश देशमुख
2

लेकिन क्या आपको पता है कि रितेश देशमुख एक स्कूल के मालिक भी हैं. इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक इस स्कूल का नाम गोल्डक्रेस्ट हाई स्कूल और गोल्डक्रेस्ट इंटरनेशनल है जो महाराष्ट्र के वाशी और लातूर में स्थित हैं. इस स्कूल की नींव रितेश के पिता विलासराव देशमुख ने रखी थी.

3.इंग्लिश मीडियम स्कूल है गोल्डक्रेस्ट स्कूल

इंग्लिश मीडियम स्कूल है गोल्डक्रेस्ट स्कूल
3

नवी मुंबई में स्थित गोल्डक्रेस्ट हाई एक इंग्लिश मीडियम का डे स्कूल है जो काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन यानी CISCE नई दिल्ली से संबंद्ध है. वहीं 6 से 12 तक की पढ़ाई कैम्ब्रिज इंटरनेशनल और इंटरनेशनल बैकलॉरिएट से अधिकृत है.

4.विलासराव देशमुख ने रखी थी नींव

विलासराव देशमुख ने रखी थी नींव
4

इस स्कूल की स्थापना साल 1988 में भारत सरकार के तत्कालीन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री स्वर्गीय विलासराव देशमुख के नेतृत्व में की गई थी.  इन स्कूलों में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई होती है. हालांकि दोनों स्कूलों की फीस पब्लिक डोमेन में मौजूद नहीं है.

5.इस सब्जेक्ट्स की होती है पढ़ाई

इस सब्जेक्ट्स की होती है पढ़ाई
5

प्राइमरी क्लास में अंग्रेजी, हिंदी, मराठी, पर्यावरण शिक्षा, सामाजिक अध्ययन (इतिहास, नागरिक शास्त्र और भूगोल), गणित, सामान्य विज्ञान, आईसीटी और कला की पढ़ाई होती है, वहीं माध्यमिक कक्षाओं में अंग्रेजी, हिंदी, पर्यावरण शिक्षा, सामाजिक अध्ययन, गणित, विज्ञान, आईसीटी, कला, शारीरिक शिक्षा,  संगीत और मराठी (कक्षा आठ तक) जैसे विषयों की पढ़ाई करवाई जाती है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement