एजुकेशन
Jaya Pandey | May 13, 2026, 10:29 AM IST
1.38 की उम्र में प्रतीक यादव का निधन

समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में 38 साल की आयु में निधन हो गया. वे बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति थे. शुरुआती जानकारी के अनुसार, उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अधिकारियों ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है.
(Image Credit: Instagram)
2.कितने पढ़े-लिखे थे प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव की शुरुआती पढ़ाई-लिखाई लखनऊ के जाने-माने सिटी मॉन्टेसिरी स्कूल में हुई थी. पढ़ाई के दौरान ही उनकी दिलचस्पी फिटनेस की ओर बढ़ी. इसके बाद उन्होंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में ग्रेजुएशन किया. बाद में वे हायर स्टडीज के लिए यूनाइटेड किंगडम चले गए और वहां की लीड्स यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई की.
(Image Credit: Instagram)
3.राजनीति से दूर, बिजनेस और हेल्थ इंडस्ट्री में बनाया करियर

उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने राजनीति के बजाय बिजनेस और हेल्थ इंडस्ट्री में काम करना चुना. फिटनेस को बढ़ावा देना उनके जीवन का अहम हिस्सा था और वे दूसरों को भी फिट लाइफस्टाइल अपनाने के लिए प्रेरित करते थे. रियल एस्टेट कारोबार के अलावा वे जानवरों के संरक्षण और सामुदायिक सेवा जैसे सामाजिक पहलों से भी जुड़े थे.
(Image Credit: Instagram)
4.आयरन कोर फिट नाम का जिम चलाते थे प्रतीक

राजनीति की दुनिया में प्रभावशाली यादव परिवार से जुड़े होने के बावजूद प्रतीक यादव ने पॉलिटिक्स से दूरी बनाए रखी. उन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा. इसके बजाय उन्होंने व्यापार, फिटनेस और सोशल वर्क के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. वे फिटनेस फ्रीक थे और अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल की वजह से भी अक्सर चर्चा में रहते थे. उन्होंने आयरन कोर फिट नाम से एक प्रीमियम जिम की स्थापना की थी और जीव आश्रय फाउंडेशन से भी जुड़े थे.
(Image Credit: Instagram)
5.प्रतीक और अपर्णा के बीच तल्ख थे रिश्ते, बाद में हुआ सुधार

इस साल की शुरुआत में प्रतीक यादव और अपर्णा यादव के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर मतभेदों की खबरें सामने आई थीं. प्रतीक यादव के कुछ इंस्टाग्राम पोस्ट चर्चा में आए थे, जिनमें उन्होंने अपने रिश्ते में तनाव की ओर इशारा किया था. हालांकि बाद में दोनों को सार्वजनिक रूप से साथ देखा गया और सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों से यह संकेत मिला कि दोनों के रिश्तों में सुधार हुआ था.
(Image Credit: Instagram)
6.साल 2011 में हुई थी अपर्णा और प्रतीक की शादी

प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की शादी साल 2011 में हुई थी. राजनीति से दूर रहने के बावजूद प्रतीक यादव की पहचान एक फिटनेस प्रेमी, कारोबारी और सामाजिक कार्यों में दिलचस्पी रखने वाले व्यक्ति के रूप में बनी रही. उनके अचानक निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है.
(Image Credit: Instagram)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.