एजुकेशन
Jaya Pandey | Apr 29, 2025, 02:47 PM IST
1.कभी क्लासमेट थीं साक्षी और अनुष्का

अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी ने देश के फेमस क्रिकेटर्स विराट कोहली और एमएस धोनी से शादी की है. लेकिन इन सबके अलावा भी दोनों के बीच एक खास कनेक्शन है. दोनों कभी क्लासमेट रह चुकी हैं और एक ही स्कूल से उन्होंने पढ़ाई की है.
2.सेंट मैरी स्कूल से पढ़ी हैं साक्षी और अनुष्का

अनुष्का शर्मा जब छोटी थीं तो उनके पिता कर्नल (रिटायर्ड) अजय कुमार शर्मा इंडियन आर्मी में थे जिसकी वजह से देश के अलग-अलग हिस्सों में ट्रांसफर होने की वजह से उनका परिवार भी उनके साथ ही अलग-अलग हिस्सों में रहा. जब उसे पिता असम में थे तो अनुष्का सेंट मैरी स्कूल, मार्गेरिटा में पढ़ती थीं, जहां साक्षी धोनी भी पढ़ती थीं.
3.स्कूल फंक्शन में साथ आई थीं नजर

दोनों के स्कूल फंक्शन की एक तस्वीर भी है जिसमें अनुष्का और साक्षी दोनों ही दिखाई दे रही हैं. इसमें साक्षी किसी परी की तरह तैयार हुई हैं जबकि अनुष्का शर्मा ने गुलाबी घाघरा चोली पहनी हुई है. उस फंक्शन में अनुष्का अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की तरह तैयार हुई थीं.
4.बचपन से ही थी दोनों की गहरी दोस्ती

2013 में एक लॉन्च इवेंट के दौरान अनुष्का ने स्कूल छोड़ने के कई साल बाद साक्षी से फिर से मिलने के बारे में बात की थी. उन्होंने बताया था कि वो दोनों असम के एक छोटे से शहर में साथ रहते थे और एक ही स्कूल के स्टूडेंट थे. दोनों की बचपन से ही गहरी दोस्ती रही है और स्कूल के दिनों से दोनों एक दूसरे को जानती हैं.
5.दोस्तों संग बिताया क्वॉलिटी टाइम

स्कूल खत्म होने के बाद भी दोनों में दोस्ती जारी रही. एक वायरल तस्वीर में दोनों अपने दोस्तों के साथ क्वॉलिटी टाइम बिताते हुए देखी जा सकती हैं. सर्दी के वक्त की इस तस्वीर में दोनों विंटर आउटफिट पहने हुए हैं. इस तस्वीरों से पता चलता है कि अपने पतियों के प्रोफेशन की वजह से पहले ही दोनों एक दूसरे की पक्की दोस्त बन चुकी थीं.