Advertisement

प्याज के बढ़े दामों के बीच जानें किस राज्य में होती है इसकी सबसे ज्यादा खेती, जानें यूपी-बिहार की रैंकिंग

आखिर भारत में सबसे ज्यादा प्याज का उत्पादन किस राज्य में होता है और इस फसल में किन राज्यों का दबदबा है. प्याज की बढ़ी कीमत के बीच जानें इन सवालों के जवाब...

Jaya Pandey | Jun 13, 2026, 02:16 PM IST

1.भारत में प्याज का किंग कौन?

भारत में प्याज का किंग कौन?
1

केंद्र सरकार ने किसानों को बेहतर कीमत दिलाने और बफर स्टॉक को मजबूत करने के लिए प्याज की खरीद कीमत 15.80 रुपये से बढ़ाकर 16.50 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिए हैं. इस फैसले के बाद कई लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि आखिर भारत में सबसे ज्यादा प्याज का उत्पादन किस राज्य में होता है और इस फसल में किन राज्यों का दबदबा है.
(All Image: Canva)

Advertisement

2.दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है प्याज

दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक है प्याज
2

भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा प्याज उत्पादक देश है. भारतीय प्याज अपनी तीखी स्वाद और लंबे समय तक स्टोर करके रखने की क्षमता के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है. देश में प्याज की खेती पूरे साल होती है और इसकी तीन प्रमुख फसलें खरीफ, लेट खरीफ और रबी सीजन में ली जाती हैं. इनमें रबी की फसल उत्पादन का सबसे बड़ा हिस्सा देती है और लंबे समय तक स्टोरेज के लिए बेस्ट रहती है.

3.भारत में उगाई जाने वाली प्याज की किस्में

भारत में उगाई जाने वाली प्याज की किस्में
3

भारत में प्याज की कई बढ़िया किस्में उगाई जाती हैं. इनमें एग्रीफाउंड डार्क रेड, एग्रीफाउंड लाइट रेड, एनएचआरडीएफ रेड, एग्रीफाउंड व्हाइट, एग्रीफाउंड रोज, पूसा रेड, पूसा रत्नार और पूसा व्हाइट राउंड जैसी किस्में प्रमुख हैं. इसके अलावा कुछ पीली प्याज की किस्में भी विकसित की गई हैं, जिसकी मांग यूरोप और बाहर के देशों में ज्यादा रहती है. 

4.प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य

प्याज का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य
4

एपीडा (APEDA) और कृषि मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है. साल 2023-24 में देश के कुल प्याज उत्पादन में महाराष्ट्र की हिस्सेदारी 35% से अधिक रही. इसके बाद मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर रहा. एमपी की कुल हिस्सेदारी करीब 17 प्रतिशत रही. गुजरात, कर्नाटक, राजस्थान और आंध्र प्रदेश भी प्याज के प्रमुख उत्पादक देशों में से एक है. 

5.किस नंबर पर आते हैं यूपी-बिहार?

किस नंबर पर आते हैं यूपी-बिहार?
5

बिहार और पश्चिम बंगाल का भी प्याज उत्पादन में बड़ा योगदान है. वहीं, उत्तर प्रदेश भी प्याज के प्रमुख उत्पादक राज्यों में गिना जाता है, लेकिन उत्पादन के मामले में वह महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों से काफी पीछे है.

6.विदेशों में कहां होता है भारत के प्याज का निर्यात?

विदेशों में कहां होता है भारत के प्याज का निर्यात?
6

भारत में उगाई जाने वाली प्याज की घरेलू बाजार ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल मार्केट में भी बड़ी मांग है. भारतीय प्याज का निर्यात बांग्लादेश, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, श्रीलंका, नेपाल और कुवैत जैसे देशों को किया जाता है. महाराष्ट्र की जलवायु, बड़े पैमाने पर खेती और एडवांस स्टोरेज सिस्टम उसे देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक बनाती है. यहां प्याज का उत्पादन बढ़ने या घटने का असर पूरे देश में प्याज की कीमतों पर पड़ता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement