एजुकेशन
Jaya Pandey | Jul 16, 2025, 10:43 AM IST
1.कौन हैं मृदुपाणि नंबी?

करत करत अभ्यास ते जड़मति हो सुजान, रसरी आवत जात ते सिल पर पड़त निशान... अगर आप असफलताओं की परवाह किए बिना अपनी मंजिल हासिल करने में लगे रहते हैं तो आपको उसे हासिल करने से कोई रोक नहीं सकता. मृदुपाणि नंबी की कहानी भी कुछ ऐसी ही है जिनका एक बार सिर्फ एक रैंक से यूपीएससी क्रैक नहीं हो पाया था लेकिन अपनी मेहनत के दम पर वह सफल हुईं.
2.कहां से पढ़ी-लिखी हैं मृदुपाणि नंबी?

मृदुपाणि नंबी हैदराबाद से ताल्लुक रखती हैं. यहीं से उनकी शुरुआती पढ़ाई लिखाई हुई है. इसके बाद उन्होंने जी नारायाणम्मा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नॉलजी एंड साइंसेस से इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग किया. बीटेक की पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से डिजिटल सिस्टम सब्जेक्ट से एमटेक किया.
3.दूसरे प्रयास में लाईं 21वीं रैंक

अपनी पढ़ाई खत्म होने के बाद उन्होंने यूपीएससी की इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जामिनेशन की तैयारी शुरू कर दी. हालांकि पहले प्रयास में उन्हें असफलता हाथ लगी और वह सिर्फ एक नंबर से प्रारंभिक परीक्षा पास करने से चूक गईं. लेकिन उन्होंने अपनी असफलता को खुद पर हावी नहीं होने दिया और दूसरे प्रयास में बढ़िया रैंक के साथ यूपीएससी की परीक्षा पास कर ली.
4.कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री में कार्यरत हैं मृदुपाणि

यूपीएससी की आईईएस परीक्षा में मृदुपाणि नंबी को 21वीं रैंक हासिल हुई और फिलहाल वह कम्युनिकेशन मिनिस्ट्री में कार्यरत हैं. आज वह देश के लाखों उम्मीदवारों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उन्होंने न सिर्फ अपने परिवार का नाम बढ़ाया बल्कि उनके शहर के लोग भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.
5.ब्यूटी विद ब्रेन का शानदार उदाहरण हैं मृदुपाणि

मृदुपाणि नंबी ब्यूटी विद ब्रेन का शानदार उदाहरण हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. अगर आप भी यूपीएससी जैसी किसी कठिन परीक्षा की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आप आईईएस मृदुपाणि नंबी की सफलता की कहानी से प्रेरित हो सकते हैं.