Advertisement

सिर्फ क्रिकेटर नहीं बल्कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इस पोस्ट पर हैं युजवेंद्र चहल, इतनी है मंथली सैलरी

युजवेंद्र चहल अपने क्रिकेट करियर के अलावा सरकारी नौकरी से भी अच्छी कमाई करते हैं. जानें किस डिपार्टमेंट में किस पोस्ट पर हैं चहल और कितनी है उनकी सैलरी

Latest News
सिर्फ क्रिकेटर नहीं बल्कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इस पोस्ट पर हैं युजवेंद्र चहल, इतनी है मंथली सैलरी

Yuzvendra Chahal

Add DNA as a Preferred Source

युजवेंद्र चहल देश के सफल क्रिकेटर्स में से एक हैं. फिलहाल वह अपनी पत्नी धनाश्री वर्मा के साथ अलगाव से जुड़ी खबरों की वजह से चर्चा में हैं. लेकिन आज हम आपको उनके जीवन के एक ऐसे पहलू के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिसके बारे में अधिकतर लोगों को नहीं पता होगा.दरअसल युजवेंद्र अपने क्रिकेट करियर के अलावा सरकारी नौकरी से भी अच्छी कमाई करते हैं.

यह भी पढ़ें- विराट कोहली से इंस्पायर होकर तीसरी रैंक के साथ क्रैक की UPSC, जानें IAS अनन्या रेड्डी की सफलता की कहानी

इतनी मिलती है सैलरी
2018 में दक्षिण अफ्रीका के दौरे से लौटने के बाद युजवेंद्र चहल को इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर नियुक्त किया गया. उन्होंने खेल कोटे से यह सरकारी नौकरी हासिल की और भारत सरकार के आयकर विभाग के मेंबर के रूप में उन्होंने काफी सम्मान हासिल किया. युजवेंद्र न सिर्फ भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं, बल्कि आयकर अधिकारी के रूप में भी अपनी ड्यूटी भी निभा रहे हैं. उनके वेतन की बात करें तो वह हर महीने 44,900 से 1,42,400 रुपये तक कमाते हैं.

यह भी पढ़ें- प्रेमानंद जी महाराज के वो शिष्य जो कभी थे आर्मी ऑफिसर, अब राधा रानी की भक्ति में रहते हैं लीन

ये एथलीट भी हैं सरकारी अफसर
युजवेंद्र की आय के दूसरे सोर्स की बात करें तो उनकी अधिकांश संपत्ति उनके क्रिकेट करियर से आती है. इसमें पंजाब किंग्स के साथ उनका हालिया आईपीएल अनुबंध शामिल है जिसकी कीमत 18 करोड़ रुपये है. इसके साथ ही कई ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई भी शामिल है. युजवेंद्र चहल के अलावा कई और क्रिकेटर सम्माजनक सरकारी पदों पर काम कर रहे हैं. केएल राहुल भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के रूप में काम कर रहे हैं. उनके अलावा एमएस धोनी भी इंडियन आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं.

यह भी पढ़ें- वो IAS-IPS कपल जिन्होंने वैलेंटाइन डे के दिन रचाई थी शादी, देखें रोमांटिक फोटोज

सचिन तेंदुलकर जिन्हें क्रिकेट का भगवान कहा जाता है, वह भी कभी इंडियन आर्मी में ग्रुप कैप्टन रह चुके हैं. 2007 टी20 विश्व कप फाइनल में अपनी काबिलियत का लोहा मनवाने वाले जोगिंदर शर्मा हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर कार्यरत हैं. ये सरकारी पद न केवल इन खिलाड़ियों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करते हैं बल्कि उन्हें अपने खेल पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करने में भी सक्षम भी बनाते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement