एजुकेशन
देश की लोकप्रिय आईएएस अधिकारी और आईएएस टीना डाबी की बहन आईएएस रिया डाबी खास अवॉर्ड मिला है. जानें क्यों उन्हें मिला 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार...
देश की लोकप्रिय आईएएस अधिकारी और आईएएस टीना डाबी की बहन आईएएस रिया डाबी खास अवॉर्ड मिला है. उन्हें जल संरक्षण के क्षेत्र में उनके प्रयासों के लिए एक करोड़ रुपये का पुरस्कार मिला है. दिलचस्प बात यह है कि रिया की बड़ी बहन आईएएस टीना डाबी को भी नई दिल्ली के विज्ञान भवन में जल शक्ति मंत्रालय द्वारा आयोजित छठे राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2025 समारोह में बाड़मेर डीसी के रूप में पहला जल संचय जन भागीदारी (जेएसजेबी) पुरस्कार प्रदान किया गया. देश में जल संरक्षण और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित किया.
IAS रिया डाबी ने उदयपुर को रिप्रेजेंट किया जिसने वाटर कंजर्वेशन वाटर पार्टनर अवॉर्ड में दूसरा स्थान हासिल किया. यह अवॉर्ड कलेक्टर नमित मेहता की ओर से डिस्ट्रिक्ट काउंसिल चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) रिया डाबी ने लिया. इस सफलता के पीछे रिया डाबी, DM नमित मेहता और उनकी टीम की कड़ी मेहनत को बताया जा रहा है.
इसके अलावा देश में पानी बचाने के लिए चलाए गए कैंपेन के तहत राजस्थान को देश का तीसरा सबसे अच्छा राज्य माना गया है. इसमें बाड़मेर और बांसवाड़ा दोनों जिलों को 2-2 करोड़ रुपये का इनाम मिला. जबकि उदयपुर और जयपुर दोनों दूसरी कैटेगरी में रहे. इस दौरान कलेक्टर नमित मेहता की देखरेख में उदयपुर जिले में 32,700 काम हुए जबकि जयपुर में 43,204 काम हुए. इस वजह से उदयपुर और जयपुर को दूसरी कैटेगरी में रखा गया.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.