Advertisement

कौन हैं UPSC 2020 के टॉपर शुभम कुमार की पत्नी प्रियांगी? पति से कम नहीं रुतबा, ब्यूटी विद ब्रेन की हैं मिसाल

यूपीएससी 2020 के टॉपर शुभम कुमार ने शादी रचा ली है, जानें कौन हैं उनकी पत्नी प्रियांगी मेहता और उनका प्रोफेशन क्या है...

Latest News
कौन हैं UPSC 2020 के टॉपर शुभम कुमार की पत्नी प्रियांगी? पति से कम नहीं रुतबा, ब्यूटी विद ब्रेन की हैं मिसाल

IAS Shubham Kumar Marriage

Add DNA as a Preferred Source

बिहार के कटिहार के रहने वाले आईएएस शुभम कुमार ने 1 जून को शादी रचा ली है. उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आईएएस शुभम कुमार ने आईआरएस अधिकारी प्रियांगी मेहता के साथ सात फेरे लिए हैं. ऐसे में लोग ज्यादा से ज्यादा उनकी पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि  प्रियांगी मेहता कौन हैं और उनका फैमिली और एजुकेशन बैकग्राउंड कैसा है...

यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग के बाद मोटे पैकेज की मिली थी जॉब, लड़के ने UPSC में भी कर दिया कमाल, जानें राज कृष्ण झा की कहानी

कौन हैं IAS शुभम कुमार?

IAS शुभम कुमार ने UPSC 2020 परीक्षा में पहली रैंक हासिल करके नेशनल लेवल पर पहचान बनाई है. शुभम ने IIT बॉम्बे से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है. IAS अधिकारी बनने से पहले शुभम का सफर दृढ़ता और दृढ़ संकल्प से भरा रहा. उन्होंने 2018 में UPSC की तैयारी शुरू की लेकिन अपने पहले प्रयास में उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और 2019 में 290वीं रैंक हासिल की लेकिन आईएएस बनने के सपने ने उन्हें फिर से एग्जाम देने के लिए प्रेरित किया. इसके बाद उन्होंने साल 2020 में एग्जाम दिया और यूपीएससी सीएसई टॉपर बने. 

यह भी पढ़ें-  TMC सांसद महुआ मोइत्रा और उनके पति पिनाकी मिश्रा में से कौन है ज्यादा पढ़ा-लिखा?


शुभम कुमार के पिता देवानंद सिंह उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं. शुभम एक पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं. उनके दादाजी एक सरकारी स्कूल में शिक्षक थे. फिलहाल शुभम बिहार के भागलपुर के नगर आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं और इससे पहले वह पटना के बाढ़ में एसडीओ के पद पर रह चुके हैं.

शुभम कुमार की पत्नी प्रियांगी मेहता कौन हैं?

शुभम कुमार की पत्नी प्रियांगी मेहता पटना शहर के संदलपुर की रहने वाली हैं. वह एक आईआरएस अधिकारी हैं जिन्होंने यूपीएससी 2021 परीक्षा में 261वीं रैंक हासिल की है. यूपीएससी में अपनी सफलता से पहले प्रियांगी ने 68वीं बीपीएससी परीक्षा में पहली रैंक के साथ टॉप किया था. उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. उनकी उपलब्धियां उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण हैं.

शुभम कुमार और प्रियांगी मेहता एक दूसरे के योग्य साथी हैं. फिलहाल दोनों ने अपने जीवन का नया अध्याय शुरू किया है. दोनों ही कई युवा उम्मीदवारों के लिए रोल मॉडल हैं और लोग उनकी सफलता से प्रेरणा लेते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement