Advertisement

कौन हैं सोहम पारेख जो 5 जॉब्स कर एक दिन में कमा रहे ₹2.5 लाख? 'सक्सेस स्ट्रैटजी' बताते ही टूट पड़े CEOs

Soham Parekh: भारतीय टेक एक्सपर्ट के एक साथ 5 जगहों पर काम करके ₹2.5 लाख हर दिन कमाने की खबर ने सनसनी मचा दी है, जानें क्या है पूरा मामला...

Latest News
कौन हैं सोहम पारेख जो 5 जॉब्स कर एक दिन में कमा रहे ₹2.5 लाख? 'सक्सेस स्ट्रैटजी' बताते ही टूट पड़े CEOs

AI तस्वीर

Add DNA as a Preferred Source

Soham Parekh Kon Hai: एक भारतीय टेक एक्सपर्ट ने सिलिकॉन वैली में सनसनी फैला दी है.  सोहम पारेख नाम के शख्स पर कई अलग-अलग कंपनियों में काम करके हर दिन ₹2.5 लाख तक कमाने का आरोप लगाया जा रहे हैं. प्लेग्राउंड एआई के संस्थापक सुहैल दोशी ने सोहम पर आरोप लगाया है कि वह एक साथ 3-4 कंपनियों में काम करके उन्हें 'धोखा' दे रहे हैं. अपने दावों की पुष्टि के लिए दोशी ने उनका बायोडेटा भी शेयर किया है.

सोहम पारेख के बायोडेटा में क्या है?

सोहम पारेख के बायोडेटा में डायनमो एआई, यूनियन एआई, सिंथेसिया और एलन एआई सहित कई स्टार्टअप्स में टेक्निकल एक्सपर्ट में उनके काम के डिटेल्स दिए गए हैं. पारेख के बायोडाटा में मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट और जॉर्जिया टेक से पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री होने का दावा किया गया है, लेकिन दोशी ने इन डॉक्यूमेंट्स की वैधता पर संदेह जताते हुए हैं 90% तक फर्जी बताया है. 

यह भी पढ़ें- लंदन से करोड़ों का पैकेज छोड़ IPS बने थे सहारनपुर के नए SSP आशीष तिवारी, KV-IIT से की है पढ़ाई-लिखाई

सोहम पारेख पर क्या बोले कंपनियों के CEO?

सैन फ्रांसिस्को में रहने वाले सुहैल दोशी ने सोशल प्लैटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि पारेख ने पिछले साल उनकी एक कंपनी में कुछ समय के लिए काम किया था. इसके बाद उनका दोहरापन सामने आया और उन्हें पहले हफ्ते में ही नौकरी से निकाल दिया गया. उसके बाद से कम से कम पांच कंपनियों ने सोहम पारेख पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है. कई कंपनी ने माना कि सोहम अपने इंटरव्यू में बेहतरीन प्रदर्शन करके उन्हें शुरुआत में बेवकूफ बनाने में कामयाब रहे.

यह भी पढ़ें- पिता ने छोड़ा साथ तो मां ने अकेले पाला, संन्यासी बनते-बनते IPS बन गए धनुष कुमार, जानें पूरी कहानी

लिंडी के संस्थापक और सीईओ फ़्लो क्रिवेल्लो ने बताया कि उन्होंने एक सप्ताह पहले सोहम पारेख को काम पर रखा था और उन्होंने स्वीकार किया कि इंटरव्यू राउंड में उन्होंने अविश्वसनीय रूप से काफी बढ़िया प्रदर्शन किया. एंटीमेटल के सीईओ मैथ्यू पार्कहर्स्ट ने भी पुष्टि की कि सोहम पारेख ने उनके लिए काम किया था. उन्होंने पारेख को बहुत होशियार बताया, लेकिन कहा कि उन्हें कई दूसरी कंपनियों में काम करने के कारण नौकरी से निकाल दिया गया था. इसके अलावा फ्लीट एआई के सह-संस्थापक और सीईओ निकोलई ओउपोरोव ने भी पुष्टि की कि पारेख एक समय में कई स्टार्टअप में काम करते हैं.

हालांकि सोहम पारेख ने इन आरोपों पर सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा. लेकिन दोशी के मुताबिक सोहम ने उनसे निजी तौर पर बात की और अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया और उनसे सलाह मांगी की आखिर उन्हें अपने करियर को बर्बाद होने से बचाने के लिए आगे क्या करना चाहिए.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement