Advertisement

कौन हैं UPSC CSE 2025 में दूसरी रैंक लाने वालीं राजेश्वरी सुवे? इससे पहले TNPSC क्रैक कर बन चुकी हैं डिप्टी कलेक्टर

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 में महिलाओं की कैटिगरी में राजेश्वरी सुवे ने टॉप किया है. वह ऑल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंक लाई हैं, जानें उनकी सफलता की कहानी...

Latest News
कौन हैं UPSC CSE 2025 में दूसरी रैंक लाने वालीं राजेश्वरी सुवे? इससे पहले TNPSC क्रैक कर बन चुकी हैं डिप्टी कलेक्टर

Rajeshwari Suve UPSC Result 2025 (Photo: Social Media)

Add DNA as a Preferred Source

यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इसमें महिलाओं की कैटिगरी में राजेश्वरी सुवे ने टॉप किया है. उन्हें ऑल इंडिया लेवल पर दूसरी रैंक हासिल हुई है. यूपीएससी में सफलता से पहले वह तमिलनाडु में टीएनपीएससी ग्रुप I की टॉपर भी रह चुकी हैं और डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं. अब इस नई उपलब्धि ने उन्हें यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के बीच काफी पॉपुलर बना दिया है. 

तमिलनाडु सिविल सेवा पास कर बन चुकी हैं डिप्टी कलेक्टर

राजेश्वरी की कहानी उन लोगों के लिए प्रेरणादायक है जो प्रोफेशनल भूमिकाओं के बीच अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने का सपना देखते हैं. तमिलनाडु पब्लिक सर्विस कमीशन (TNPSC) परीक्षा के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर का पद हासिल करने के बाद भी वह नहीं रुकीं और यूपीएससी की तैयारी में पूरी तन्मयता के साथ जुटी रहीं. उन्होंने तमिलनाडु प्रशासनिक सेवा की तैयारी की मजबूत नींव का इस्तेमाल करते हुए भारत के प्रतियोगी परीक्षाओं की माउंट एवरेस्ट कही जाने वाली यूपीएससी सिविल सेवा जैसी कठिन परीक्षा को भी पार कर लिया.

अनुज अग्निहोत्री ने यूपीएससी 2025 किया टॉप

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में अनुज अग्निहोत्री ने टॉप किया है. अगस्त 2025 में आयोजित लिखित परीक्षा और फरवरी 2026 में हुए इंटरव्यू के बाद आयोग ने भारत की प्रतिष्ठित प्रशासनिक और राजनयिक सेवाओं में नियुक्ति के लिए कुल 958 उम्मीदवारों की सिफारिश की है. यूपीएससी की योग्यता के आधार पर तैयार की गई यह लिस्ट अगली पीढ़ी के अधिकारियों के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और ग्रुप 'ए' और ग्रुप 'बी' के तहत विभिन्न केंद्रीय सेवाओं में शामिल होने का रास्ता खोलती है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement