Advertisement

कौन हैं IPS रचिता जुयाल के पति? बॉलीवुड से है तगड़ा कनेक्शन, इस फेमस डांसर के हैं भाई

IPSC रचिता जुयाल इस्तीफा देकर चर्चा में आ गई हैं. जानें कौन हैं उनके पति यशस्वी जायसवाल और कहां से शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी...

Latest News
कौन हैं IPS रचिता जुयाल के पति? बॉलीवुड से है तगड़ा कनेक्शन, इस फेमस डांसर के हैं भाई

IPS Rachita Juyal With Husband Yashasvi Juyal 

Add DNA as a Preferred Source

उत्तराखंड कैडर की 2015 बैच की आईपीएस अधिकारी और एसपी विजिलेंस रचिता जुयाल इस्तीफा देकर चर्चा में आ गई हैं. उन्होंने इस्तीफे के लिए निजी कारणों का हवाला दिया है. हालांकि सरकार ने अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है. बताया जा रहा है कि रचिता ने कुछ दिन पहले ही मुख्य सचिव कार्यालय को इस्तीफा भेजा था. सूत्रों के अनुसार इस्तीफे की एक प्रति पुलिस महानिदेशक को भी भेजी गई है.

यह भी पढ़ें- कभी UPSC एस्पिरेंट था यह एक्टर, जानें NDA का एग्जाम पास करके भी क्यों नहीं मिल पाई नौकरी

IPS रचिता ने अचानक क्यों दिया इस्तीफा

रचिता उत्तराखंड सतर्कता विभाग में एसपी के पद पर कार्यरत थीं. विजिलेंस में एसपी के पद पर रहने के दौरान पुलिस विभाग के एक सब इंस्पेक्टर को भ्रष्टाचार के आरोप में एंटी-ग्राफ्ट विभाग ने पकड़ा था. विजिलेंस टीम की आईएसबीटी चौकी इंचार्ज की गिरफ्तारी से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. रचिता के अचानक इस्तीफे से राजनीतिक हलकों में हलचल मच गई है क्योंकि यह इस्तीफा एएसपी मिथिलेश कुमार के विजिलेंस से तबादले के ठीक बाद आया है.

यह भी पढ़ें- 'ब्यूटी विद ब्रेन' हैं विदेश सचिव Vikram Misri की वाइफ डॉली, तस्वीरों में देखिए कैसे हर कदम पति का देती हैं साथ

कौन हैं IPS रचिता के पति यशस्वी जुयाल

रचिता की शादी फिल्म निर्माता यशस्वी जुयाल से हुई है जो डांसर-अभिनेता राघव जुयाल के छोटे भाई हैं. यशस्वी ने न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल और दूसरे मंचों पर अपनी फिल्मों के रिलीज होने के बाद खुद को एक फिल्म निर्माता के रूप में स्थापित किया है. जहां तक ​​राघव का सवाल है तो उन्हें डांस रियलिटी शो में अपने डांस और डांस प्लस में होस्ट के रूप में पहचाना जाता है. राघव ने 2023 की बॉलीवुड फिल्म 'किल' में एक्टिंग भी की है जिसे काफी सराहना मिली.

यह भी पढ़ें- रॉयल लाइफ छोड़ विदेश में पढ़ने जा रहीं नॉर्वे की राजकुमारी Ingrid Alexandra, जानें किस यूनिवर्सिटी से करेंगी पढ़ाई

कोविड काल में शुरू हुई लव स्टोरी

आईपीएस रचिता को समाज सेवा में काफी दिलचस्पी है इसलिए वह कई एनजीओ से भी जुड़ी हुई है. अपने पति यशस्वी जुयाल से भी उनकी मुलाकात समाज सेवा के दौरान ही हुई थी. दोनों कोविड के दौर में मिले थे. यशस्वी सोशल वर्क की टीम में उन्हें सबसे समझदार लगे और वे हर वक्त पॉजीटिव रहते हैं. इन्हीं खूबियों ने रचिता का दिल जीत लिया और उन्होंने यशस्वी से शादी करने का फैसला कर लिया.

देहरादून से तालुल्क रखने वालीं रचिता ने कारमैन स्कूल से पढ़ाई की है. उनके पिता और नाना भी पुलिस अधिकारी थे और उन्हें देखकर ही पुलिस सेवा में जाने की प्रेरणा जागी. रचिता ने अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 215वीं रैंक के साथ पास की और आईपीएस अधिकारी बनीं. उन्हें देश की तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारियों में गिना जाता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement