Advertisement

कौन है IITian बाबा की गर्लफ्रेंड? जानें लड़की संग तस्वीर वायरल होने पर क्या बोले अभय सिंह

सोशल मीडिया पर IIT बाबा की एक लड़की के साथ तस्वीर वायरल हो रही है जिसे उनकी गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है. अब इस पूरे मामले पर अभय सिंह ने चुप्पी तोड़ी है...

Latest News
कौन है IITian बाबा की गर्लफ्रेंड? जानें लड़की संग तस्वीर वायरल होने पर क्या बोले अभय सिंह

IIT Baba 

Add DNA as a Preferred Source

महाकुंभ मेले से  जो बाबा सबसे ज्यादा चर्चा में हैं वह हैं आईआईटीएन बाबा. आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके अभय सिंह ने आध्यात्म का रास्ता अपना लिया है. अभय सिंह खुद को कोई साधु या संत नहीं मानते बल्कि खुद को बैरागी कहते हैं. उनके मुताबिक उन्होंने किसी से दीक्षा नहीं ली है और किसी मत से जुड़े हुए नहीं हैं. बाबा अभय सिंह हर मुद्दे पर बेबाकी से बात करते हैं और एक इंटरव्यू में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर भी बात कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- कहां रहता है IIT वाले बाबा अभय सिंह का परिवार? पिता का प्रोफेशन जानकर रह जाएंगे हैरान

लड़की संग वायरल तस्वीर पर क्या बोले बाबा
इन सबके बीच सोशल मीडिया पर उनकी एक लड़की के साथ तस्वीर वायरल हो रही है जिसे कथित तौर पर उनकी गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है. अब इस पूरे मामले पर अभय सिंह ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पास सुबह इंस्टाग्राम पर उस लड़की का मैसेज आया था. उस लड़की ने अभय सिंह से कहा कि उन्हें अपने सोशल मीडिया से वह तस्वीर हटा लेनी चाहिए क्योंकि लोग उनके बारे में तरह-तरह की बातें कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Abhey Singh (@abhey_singh)

यह भी पढ़ें- IIT बॉम्बे से पढ़ाई के बाद फोटोग्राफी का जुनून, जानें कैसे एयरोस्पेस इंजीनियर से 'बाबा' बने अभय सिंह

बाबा ने बताया कि वह लड़की उनकी गर्लफ्रेड नहीं है बल्कि वह मास्टर्स इन डिजाइन की पढ़ाई के दौरान उनकी बैचमेट रही है. वह उनके दोस्त की गर्लफ्रेंड है और दोनों की अब शादी भी हो चुकी है. बैंगलोर में पढ़ाई के दौरान वह उन्हीं के घर पर रुके हुए थे और यह वायरल तस्वीर भी उसी समय की है. उनका कहना है कि लोग जो भी कहानी बनाएं उन्हें अब इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने बताया कि उस दौरान उनके दोनों दोस्तों ने उनकी काफी मदद की थी.

यह भी पढ़ें- IIT बॉम्बे से पढ़ाई कर US में मोटी सैलरी वाली जॉब, फिर आलीशान जिंदगी छोड़ कैसे नास्तिक संकेत पारेख बने साधु?

गर्लफ्रेंड पर पहले क्या बोले थे अभय सिंह
मीडिया से अपने पहले के बातचीत में अभय सिंह ने बताया था कि आईआईटी बॉम्बे के दिनों में उनकी गर्लफ्रेंड भी थी. उनका रिश्ता चार साल तक चला लेकिन शादी तक नहीं पहुंच पाया. दरअसल अभय अपने परिवार में अपने माता-पिता के बीच के झगड़ों से काफी आहत थे और वह अपना गृहस्थ जीवन वैसा बिलकुल भी नहीं चाहते थे इसलिए उन्होंने शादी न करने का फैसला लिया. अब उन्होंने बैरागी जीवन को चुन लिया है और महादेव को अपना सर्वस्व मानते हैं. आईटीआईटीएन बाबा नए जमाने के बाबा हैं और सोशल मीडिया पर उनकी काफी फॉलोइंग है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 337K लोग फॉलो करते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement