Advertisement

कौन हैं IFS Vikram Misri जिनकी Operation Sindoor के बाद हो रही चर्चा? जम्मू-कश्मीर से है गहरा नाता

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद IFS अधिकारी विक्रम मिसरी की खूब चर्चा हो रही है. जानें कौन हैं वो और उनका जम्मू-कश्मीर से क्या खास रिश्ता है...

Latest News
कौन हैं IFS Vikram Misri जिनकी Operation Sindoor के बाद हो रही चर्चा? जम्मू-कश्मीर से है गहरा नाता

IFS Vikram Misri

Add DNA as a Preferred Source

भारत के पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए तबाह करने के बाद भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी विक्रम मिसरी की खूब चर्चा हो रही है. विक्रम मिसरी भारत के विदेश सचिव हैं और उन्होंने 15 जुलाई 2024 को अपना पदभार ग्रहण किया था. मिसरी भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के राजनयिक हैं जिन्होंने विदेश मंत्रालय, प्रधान मंत्री कार्यालय और यूरोप, अफ्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिका में कई भारतीय मिशनों में अहम पदों पर काम किया है.नई दिल्ली में उनके कामों में विदेश मंत्रालय के पाकिस्तान डेस्क पर काम और दो विदेश मंत्रियों आई.के. गुजराल और प्रणब मुखर्जी के स्टाफ में काम करना शामिल है.

यह भी पढ़ें- Operation Sindoor पर गर्व से चौड़ा हुआ नेताओं से लेकर सेलिब्रिटीज तक का सीना, जानें किसने क्या कहा

PMO में इन तीन प्रधानमंत्रियों के रहे निजी सचिव

प्रधानमंत्री कार्यालय में संयुक्त सचिव के रूप में काम करने के अलावा उन्होंने भारत के तीन प्रधानमंत्रियों आई.के. गुजराल, डॉ. मनमोहन सिंह और नरेन्द्र मोदी के निजी सचिव के रूप में भी काम किया है. राजदूत मिसरी ने ब्रुसेल्स, ट्यूनिस, इस्लामाबाद और वाशिंगटन डीसी में भी सेवा दी है. वे श्रीलंका में भारत के उप उच्चायुक्त और म्यूनिख में भारत के महावाणिज्यदूत रह चुके हैं.

यह भी पढ़ें- भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर बौखलाया पाकिस्तान, गीदड़भभकी देकर PM शाहबाज शरीफ बोले...

राजदूत मिसरी को 2014 में स्पेन में भारत का राजदूत, 2016 में म्यांमार में राजदूत और जनवरी 2019 से दिसंबर 2021 तक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना में राजदूत नियुक्त किया गया था. वह हाल ही में भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (रणनीतिक मामले) थे. यह पद उन्होंने 01 जनवरी 2022 से 30 जून 2024 तक संभाला था.

राजदूत विक्रम मिसरी ने इस स्कूल-कॉलेजों से की है पढ़ाई-लिखाई

राजदूत मिसरी का जन्म श्रीनगर में हुआ था और उनकी प्रारंभिक शिक्षा बर्न हॉल स्कूल और डीएवी स्कूल हुई है. इसके अलावा उन्होंने जम्मू और कश्मीर के उधमपुर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से भी पढ़ाई की है. उन्होंने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल से भी अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और दिल्ली यूनिवर्सिटी के हिंदू कॉलेज से हिस्ट्री ऑनर्स के साथ स्नातक की डिग्री और जमशेदपुर के एक्सएलआरआई से एमबीए की डिग्री हासिल की.

यह भी पढ़ें- पहलगाम हमले के जवाब में 'ऑपरेशन सिंदूर', इंडियन आर्मी ने PoK में आतंकी ठिकानों को बनाया निशाना

भारतीय विदेश सेवा में ​​शामिल होने से पहले उन्होंने प्राइवेट सेक्टर में विज्ञापन (लिंटास इंडिया - बॉम्बे और कॉन्ट्रैक्ट एडवरटाइजिंग - दिल्ली) और विज्ञापन फिल्म-निर्माण के क्षेत्र में भी तीन साल तक काम किया. राजदूत मिसरी एस्पेन इंस्टीट्यूट यूएसए के इंडिया लीडरशिप इनिशिएटिव (अब कमलनयन बजाज फेलोशिप) के फेलो हैं. वह धाराप्रवाह हिंदी, अंग्रेजी और कश्मीरी बोलते हैं और उन्हें फ्रेंच का भी अच्छा ज्ञान है. राजदूत मिसरी की शादी डॉली मिसरी से हुई है और उनके दो बच्चे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement