एजुकेशन
सीबीएसई ने CTET 2026 की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. जानें कब होगी केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा और कब से आप भर पाएंगे इस एग्जाम का फॉर्म...
CTET 2026: सीबीएसई ने CTET 2026 की परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया है. सीबीएसई ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की कि केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी का 21वां संस्करण 8 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित किया जाएगा. भारत में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण यह परीक्षा देश भर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी.
शिक्षा मंत्रालय की ओर से यह परीक्षा सीबीएससई आयोजित करवाती है. यह परीक्षा बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 के प्रावधानों के तहत स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के टीचिंग पोस्त के लिए अनिवार्य योग्यता परीक्षा के रूप में काम करती है. यह परीक्षा शिक्षक योग्यता का मूल्यांकन करने और पूरे भारत में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए एक आवश्यक मानदंड है.
यह भी पढ़ें- किसान का बेटा कैसे बना खेल मंत्रालय में अधिकारी? जानें धीरेंद्र कुमार की सफलता की कहानी
सीबीएसई ने पुष्टि की है कि सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जल्द ही एक डिटेल्ड इन्फॉर्मेशन बुलेटिन उपलब्ध होगा. इस बुलेटिन में पात्रता मानदंड, परीक्षा पाठ्यक्रम, फीस संरचना, परीक्षा केंद्रों की सूची और प्रमुख तिथियों की जानकारी होगी. उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे गलत सूचनाओं से बचने के लिए आधिकारिक वेबसाइट से ही बुलेटिन डाउनलोड करें और आवेदन जमा करने से पहले दिशानिर्देशों का ध्यानपूर्वक पालन करें.
सीबीएसई की ऑफिशियल पीडीएफ में लिखा है, 'केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 8 फरवरी 2026 (रविवार) को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) का 21वां संस्करण (पेपर- I और पेपर- II) आयोजित करेगा. यह परीक्षा देश भर के 132 शहरों में बीस भाषाओं में आयोजित की जाएगी.' उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CTET 2026 परीक्षा का लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.