एजुकेशन
नीट अंडरग्रेजुएट 2025 का रिजल्ट अब आ चुका है, ऐसे में अब स्टूडेंट्स के मन में काउंसलिंग को लेकर सवाल उठ रहे होंगे, यहां जानें नीट की काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में सबकुछ...
NTA NEET UG 2025 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी कर चुका है. इस साल राजस्थान के महेश कुमार ने नीट यूजी की परीक्षा में टॉप किया है. उन्होंने 99.9999547 प्रतिशत के साथ पहली रैंक हासिल की है. नीट यूजी की परीक्षा पास करने वाला उम्मीदवार भारत भर में एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष और संबंधित फील्ड जैसे ग्रेजुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे.
यह भी पढ़ें- कौन हैं NEET UG 2025 की गर्ल टॉपर? नेटफ्लिक्स देख इस स्ट्रैटजी से की थी तैयारी, 12वीं में भी लाई थीं 96.8% मार्क्स
NEET UG 2025 के नतीजे जारी होने के साथ ही मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) सरकारी मेडिकल कॉलेजों में उपलब्ध MBBS और BDS सीटों में से 15 प्रतिशत के लिए अखिल भारतीय कोटा (AIQ) काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू करने के लिए तैयार है. शेष 85 प्रतिशत सीटों का प्रबंधन अलग-अलग राज्य अलग-अलग काउंसलिंग प्रक्रियाओं के जरिए करेंगे.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल काउंसलिग कमेटी जुलाई महीने से काउंसलिंग प्रक्रिया की शुरुआत करेगी. एमसीसी काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी-
– राउंड 1
– राउंड 2
– मॉप-अप राउंड
– स्ट्रे वैकेंसी राउंड
यह भी पढ़ें- NEET UG Result: जानिए कौन हैं NEET UG 2025 के टॉपर महेश कुमार?
अगर इन राउंड के बाद भी सीटें खाली रह जाती हैं तो स्पेशल काउंसलिंग राउंड आयोजित किए जा सकते हैं. काउंसलिंग प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में कई चरण शामिल होंगे जिसमें उम्मीदवारों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, पसंदीदा विकल्प भरना, सीट आवंटन, परिणामों की घोषणा और आवंटित संस्थान में रिपोर्ट करना जैसे स्टेप्स होंगे.
साल 2024 में सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 50 पर्सेंटाइल स्कोर करना था जबकि ओबीसी, एससी और एसटी श्रेणियों के उम्मीदवारों को न्यूनतम 40वें पर्सेंटाइल की जरूरत थी सामान्य-दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए योग्यता मानदंड 45वें पर्सेंटाइल पर निर्धारित किया गया था. ये पर्सेंटाइल स्कोर निश्चित अंक नहीं हैं बल्कि इससे अखिल भारतीय मेरिट सूची में प्राप्त टॉप स्कोर के आधार पर गणना की जाती है. नतीजतन इन पर्सेंटाइल से जुड़े सटीक कट-ऑफ मार्क्स साल-दर-साल अलग-अलग हो सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.