Advertisement

पॉपुलर टीचर खान सर की पत्नी AS Khan का क्या है प्रोफेशन? जानें कहां से की है पढ़ाई-लिखाई

खान सर ने शादी रचा ली है और लोग उनकी पत्नी एएस खान के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानना चाहते हैं, जानें कौन हैं खान सर की वाइफ और उनका प्रोफेशन क्या है...

Latest News
पॉपुलर टीचर खान सर की पत्नी AS Khan का क्या है प्रोफेशन? जानें कहां से की है पढ़ाई-लिखाई

Khan Sir Wife AS Khan

Add DNA as a Preferred Source

खान सर बिहार के जाने-माने शिक्षक और यूट्यूबर हैं. अब वह देश के कोने-कोने में पहचाने जाता हैं. वह प्रतियोगी परीक्षाओं की स्टूडेंट्स को तैयारी कराते हैं. अपने कोचिंग सेंटर खान जीएस रिसर्च सेंटर और अपने YouTube चैनल के साथ वे भारत के शिक्षा उद्योग में एक जाना-पहचाना नाम बन गए हैं जिनके 23 मिलियन से ज़्यादा फ़ॉलोअर हैं.

लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं खान सर की वाइफ

हाल ही में खान सर ने निकाह कर लिया है और 2 जून को पटना में अपनी शादी की रिसेप्शन पार्टी भी दी. इसमें देशभर के टीचर्स और राजनेता शामिल हुए. यह पहली बार था जब खान सर की पत्नी एएस खान लोगों के सामने आईं. उन्होंने लाल रंग का लहंगा पहन रखा था और घूंघट में लिया हुआ था इस वजह से मीडिया या लोगों के सामने उनका चेहरा नहीं आया. 

कौन हैं और क्या करती हैं खान सर की वाइफ?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खान सर की पत्नी बिहार से सीवान जिले से हैं. उन्होंने आईसीएसई बोर्ड से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और बाद में हायर स्टडीज भी की. जागरण जोश की रिपोर्ट के मुताबिक वह एक सरकारी अधिकारी हैं. खान सर 6 जून को अपने स्टूडेंट्स को भी एक पार्टी देने वाले हैं जिसमें उनकी पत्नी के बारे में और जानकारी सामने आने की भी उम्मीद है.

खान सर के रिसेप्शन में कौन-कौन हुआ शामिल?

खान सर के रिसेप्शन का कार्यक्रम पटना के शगुना मोड़ स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया जिसे रोशनी और फूलों से सजाया गया था. अतिथियों की लिस्ट में अलख पांडे, हिमांशी मैम, नीतू मैम, गगन प्रताप सर, आदित्य रंजन सर, रोशन आनंद सर और एसके झा जैसे शिक्षक शामिल थे. इसके अलावा आरजेडी नेता तेजस्वी प्रसाद यादव और कई फेमस यूट्यूबर्स भी इस समारोह में शामिल हुए.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement