एजुकेशन
अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए 10 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. जानें कौन कर सकता है अप्लाई और इस स्कॉलरशिप में कितने रुपयों की आर्थिक मदद मिलेगी...
Azim Premji Scholarship 2026: अगर आप गरीब परिवार से आते हैं और आपका परिवार आपकी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए सक्षम नहीं है तो आपके लिए अच्छा मौका है. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप 2026-27 के लिए 10 अगस्त से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है. वंचित वर्ग से आने वाली छात्राओं को अपनी कॉलेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए यह स्कॉलरशिप दी जाती है. योग्य छात्राएं अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 31 अगस्त तक अपना स्कॉलरशिप एप्लीकेशन सबमिट कर सकती हैं. यह स्कॉलरशिप छात्राओं को मार्क्स या मेरिट के आधार पर नहीं दी जाएगी बल्कि उन्हें फाउंडेशन की ओर से निर्धारित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा.
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के लिए नीचे बताए गए पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा-
- उन्हें मान्यता प्राप्त स्कूल से 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं रेगुलर स्टूडेंट के तौर पर पास करनी होगी.
- उन्हें किसी मान्यता प्राप्त अंडरग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा कोर्स के फर्स्ट ईयर में एडमिशन लेना होगा जिसकी अवधि 2 से 5 साल के बीच हो
- यह कोर्स देशभर में किसी भी सरकारी कॉलेज या यूनिवर्सिटी या मान्यता प्राप्त प्राइवेट कॉलेज या यूनिवर्सिटी की होनी चाहिए.
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए जो छात्राएं सिलेक्ट होंगी. उन्हें हर साल 30,000 रुपये उनकी डिग्री या डिप्लोमा खत्म होने तक मिलेंगे. इस तरह से जिन छात्राओं का कोर्स दो साल का होगा, उन्हें 60,000 रुपये और जिनका कोर्स 5 साल में खत्म होगा उन्हें कुल डेढ़ लाख रुपये तक स्कॉलरशिप के तौर पर मिलेंगे. अजीम प्रेमजी फाउंडेशन न साफ कर दिया है कि स्कॉलरशिप एप्लीकेशन प्रक्रिया के किसी भी चरण में छात्राओं से किसी भी तरह की कोई फीस नहीं ली जाएगी.
अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए छात्राओं को ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा. इसके लिए सबसे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा. इसके बाद Register New Applicants Cohort 2026 पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर एंटर करके वन टाइम पासवर्ड से वेरिफाई करना होगा. इसके बाद अपना यूजर आईडी और पासवर्ड बनाएं और लॉगइन करके एप्लीकेशन फॉर्म भरें. फिर मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें और एप्लीकेशन फॉर्म को सेव करके सबमिट करें.
एप्लीकेशन फॉर्म भरते वक्त स्टूडेंट्स को नीचे बताए गए डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ेगी-
ये सारे डॉक्यूमेंट्स पीडीएफ, पीएनजी या जेपीजी फॉर्मेट में अपलोड करने होंगे और ये 30 केबी से 500 केबी साइज के बीच होने चाहिए. जो स्टूडेंट्स इन पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे अपना एप्लीकेशन 31 अगस्त की समयसीमा से पहले सबमिट कर सकते हैं. भविष्य की जरूरत के लिए फॉर्म सबमिट करने के बाद उसके कंफर्मेशन की कॉपी अपने पास जरूर सुरक्षित रख लें.