एजुकेशन
WBBSE Madhyamik 10th Result 2026, wbbse.wb.gov.in: पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है जिसमें अभिरूप भद्रा ने टॉप किया है, जानें उन्हें कितने मार्क्स मिले और यहां क्लिक करके आप भी फटाफट चेक करें अपने नतीजे...
WB Madhyamik Result 2026: पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (WBBSE) ने माध्यमिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. नतीजों का ऐलान प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया गया. जिन स्टूडेंट्स ने पश्चिम बंगाल बोर्ड से दसवीं की परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट wbresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. ऑनलाइन मार्कशीट में सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, पासिंग स्टेटस और दूसरे जरूरी डिटेल्स शामिल होंगे.
इस साल राज्य के 2,682 स्कूलों को माध्यमिक परीक्षा का एग्जाम सेंटर बनाया गया था जिसमें कुल 9,71,340 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे. दसवीं की परीक्षाएं राज्य में 2 फरवरी से 12 फरवरी तक आयोजित की गई थीं. माध्यमिक परीक्षा को पास करने के लिए कम से कम स्टूडेंट्स को 34% नंबर लाने होंगे. जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में फेल हुए हैं, उन्हें कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है.
इस साल पश्चिम बंगाल 10वीं बोर्ड का पास परसेंट 86.83% रहा. कोलकाता में 92.31% स्टूडेंट्स पास हुए. 19 जिलों में टॉप 10 में 131 स्टूडेंट्स हैं, जिनमें लड़कों की संख्या लड़कियों से अधिक है. मेरिट लिस्ट में 103 लड़के और 28 लड़कियां हैं. उत्तर दिनाजपुर के रहने वाले अभिरूप भद्रा ने 99.71% के साथ 698 लाकर टॉप किया है. सेकेंड टॉपर बीरभूम के प्रियतोष मुखर्जी हैं जिन्होंने 99.43% प्रतिशत के साथ 696 अंक हासिल किए. थर्ड टॉपर तीन स्टूडेंट्स हैं.
पश्चिम बंगाल बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- पश्चिम बंगाल बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट wbbme.org या wbresults.nic.in पर जाएं.
- यहां होमपेज पर जाकर West Bengal 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड जैसे जरूरी लॉग इन क्रेडेंशियल एंटर करें और सबमिट करें.
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
WB Madhyamik Result 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
पश्चिम बंगाल माध्यमिक परीक्षाएं 2026 एक ही शिफ्ट में सुबह 10:45 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित की गई थीं. स्टूडेंट्स को पेपर शुरू करने से पहले प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय दिया गया था. परीक्षा की शुरुआत फर्स्ट लैंग्वेज के पेपर से हुई थी और खत्म ऑप्शनल सब्जेक्ट के पेपर से हुई थी. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा अपने मोबाइल फोन पर एसएमएस सुविधा के जरिए भी अपने नतीजे चेक कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.