Advertisement

MP में सिपाही भर्ती परीक्षा में व्यापमं जैसा घोटाला, आधार अपडेट कराया, एग्जाम में कैंडिडेट की जगह बैठे सॉल्वर, 19 पर FIR

मध्य प्रदेश में अब व्यापमं जैसा एक और घोटाला सामने आया है, जानें आखिर क्या है पूरा मामला जिसमें 19 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर...

Latest News
MP में सिपाही भर्ती परीक्षा में व्यापमं जैसा घोटाला, आधार अपडेट कराया, एग्जाम में कैंडिडेट की जगह बैठे सॉल्वर, 19 पर FIR

Madhya Pradesh Constable Scam (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरियों में फर्जीवाड़ा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. अब व्यापमं जैसा एक और घोटाला सामने आया है जिसमें असली कैंडिडेट्स की जगह सॉल्वरों ने पेपर दिया. यह सिपाही भर्ती 2023 की परीक्षा थी. इसका खुलासा एग्जाम देने वाले कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट की जांच के बाद हुई. अब तक अलग-अलग जिलों में फर्जीवाड़ा करने वाले एक दर्जन से ज्यादा आरक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं.

सिपाही बनने के लिए आधार अपडेट का खेल 

जिन कैंडिडेट्स की जगह सॉल्वर ने एग्जाम दिया, उनके फोटो और फिंगर प्रिंट कैंडिडेट के आधार पर अपडेट कराए गए. इसमें आधार नंबर तो कैंडिडेट का था लेकिन फोटो और फिंगरप्रिंट सॉल्वर के थे. सॉल्वर परीक्षार्थी का अपडेटेड आधार कार्ड लेकर परीक्षा सेंटर पहुंचे. सेंटर पर आधार कार्ड की जांच की गई तो फोटो सॉल्वर का ही पाया गया. इसके बाद फिंगर प्रिंट जांचे गए तो वह भी मैच हो गए.

एग्जाम के बाद फिर आधार अपडेट

परीक्षा होने के बाद इन अभ्यर्थियों ने एक बार फिर आधार अपडेट कराया. इस बार वापस अपनी असली फोटो अपडेट कराई. इसके साथ ही फिंगर प्रिंट भी अपडेट कराते हुए खुद के फिंगर प्रिंट आधार में स्कैन कराए. इसी आधार को लेकर वे जॉइनिंग लेने पहुंचे. छानबीन समिति की शिकायत पर ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र स्थित 14 बटालियन में जॉइनिंग लेने वाले पांच अभ्यर्थियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है.
 
पांचो अभ्यर्थियों में मुरैना के तीन , श्योपुर और शिवपुरी जिले के 1-1  रहने वाले हैं, जिनके नाम दीपक रावत, उमेश रावत, हल्के रावत, इमरान खान और विवेक बताए गए हैं. 14वीं बटालियन में पदस्थ उप निरीक्षक रघुनंदन शर्मा की शिकायत पर पांचों आरोपियों पर धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया की भर्ती प्रक्रिया के दौरान कई तरह की टेक्नोलॉजी अपनाई जाती है जिससे कोई भी गड़बड़ी होने पर पकड़ में आ सके. जब यह अभ्यर्थी चयनित होकर आए तो छानबीन समिति ने उनके दस्तावेजों की जांच की, जिसमें आधार कार्ड सहित कई दूसरे दस्तावेज का मिलान नहीं होने पर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस ने धोखाधड़ी और परीक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement