एजुकेशन
जानें वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कब VITEEE 2025 का रिजल्ट जारी करेगा और नतीजे आने के बाद आगे की प्रक्रिया क्या होगी....
VITEEE 2025: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने VITEEE 2025 रिजल्ट जारी होने की तारीख को पोस्टफोन कर दिया है. पहले रिजल्ट 30 अप्रैल यानी आज जारी होने वाला था लेकिन अब यह 5 मई 2025 को जारी किया जाएगा. जिन उम्मीदवारों ने विभिन्न इंजीनियरिंग कोर्स के लिए इस लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट vit.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. साथ ही उम्मीदवार खुद को मिले मार्क्स और रैंक भी चेक कर सकेंगे. वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने इस साल 20 अप्रैल से 27 अप्रैल 2025 तक कई शहरों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी.
यह भी पढ़ें- नेत्रहीन बेटे की आंखें बनकर मां ने क्रैक करा दी UPSC, इस IAS की कहानी जानकर भर आएगा दिल
जो उम्मीदवार VITEEE के एंट्रेंस टेस्ट में पास होंगे उन्हें अगले राउंड में शामिल किया जाएगा जो काउंसलिंग राउंड होगा. उम्मीदवारों की रैंकिंग और स्कोर के मुताबिक VIT उन्हें उपयुक्त परिसर आवंटित करेगा. संस्थान अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट के ऐलान के तुरंत बाद काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित करेगा. इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए VITEEE 2025 का रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट/स्कोर कार्ड पर छपी हुई सभी जानकारियों को चेक और वेरिफाई कर लें. अगर इसमें कोई गड़बड़ी हो तो आपको सलाह दी जाती है कि आप बताई गई समय सीमा के अंदर प्रशासन को सूचित करें. रिजल्ट में आवेदन नंबर, जेंडर, उम्मीदवार का नाम, जन्म तिथि, विषयवार स्कोरकार्ड, ऑल इंडिया रैंक जैसे डिटेल्स शामिल होंगे.
यह भी पढ़ें- IAS अफसर ने सोशल मीडिया पर कर दी इंग्लिश ग्रामर की गलती, लोग बोले- 'अंग्रेजी का ऐसा स्तर तो क्या उम्मीद करें'
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने रिजल्ट को चेक और डाउनलोड कर सकते हैं...
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट vit.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर मौजूद ऑफिशियल रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: आपको अपना एप्लीकेशन फॉर्म नंबर और पासवर्ड एंटर करना होगा.
स्टेप 4: अब 'लॉगिन' पर क्लिक करें.
स्टेप 5: आपका रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 6: उम्मीदवारों को भविष्य में इस्लेमाल के लिए VITEEE 2025 रैंक कार्ड को डाउनलोड करना होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.