एजुकेशन
चीन में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही भारतीय स्टूडेंट ने अपने हॉस्टल का वीडियो शेयर कर दिखाया है कि वहां जिंदगी कैसी होती है? आगे जानें लोगों ने उनके वीडियो पर कैसा रिएक्शन दिया है...
चीन में पढ़ रही एक भारतीय इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने अपने हॉस्टल का वीडियो शेयर कर अपने स्टूडेंट लाइफ की झलक दिखाई है. अपने वीडियो की शुरुआत नमस्कार से करते हुए सलोनी चौधरी ने कहा, मैं भारत से हूँ और इस वीडियो में मैं आपको शेन्ज़ेन चीन में अपने यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का दौरा करा रही हूं. अपने वीडियो क्लिप में उन्होंने बताया कि हॉस्टल में जीवन कैसा है जिसमें पुरुष और महिला दोनों छात्र रहते हैं. वह अपने दर्शकों को अपने छात्रावास के कमरे में भी ले जाती है जिसे वह सुपर क्यूट, आरामदायक और छात्र जीवन के लिए एकदम सही बताती हैं.
यह भी पढ़ें- दुनिया के किन 5 देशों के सबसे ज्यादा Satellites अंतरिक्ष में घूम रहे हैं? जानें किस नंबर पर आता है भारत
सलोनी चौधरी ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'मैं यहां पूरी तरह से स्कॉलरशिप पर पढ़ाई कर रही हूं जिसका मतलब है कि मुझे ट्यूशन फीस, हॉस्टल के खर्च या दूसरे खर्चों के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं है. यह इंटरनेशनल स्टूडेंट्स के लिए एक वरदान है. उन्होंने आगे कहा, 'अगर आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि चीन में स्टूडेंट लाइफ कैसी होती है या स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह वीडियो आपके लिए ही है.'
यहां देखें वीडियो
सलोनी ने बताया कि उनका हॉस्टल 17वीं मंजिल पर है और यहां एंट्री के लिए स्टूडेंट्स को या तो पहचान पत्र या फेस रिक्गनिशन का इस्तेमाल करना पड़ता है. वह बताती हैं कि हॉस्टल के कमरे में 4 लोग रह सकते हैं. वह कॉमन बाथरूम/ड्रेसिंग एरिया और लॉन्ड्री स्पेस की भी झलक दिखाती हैं, जहां स्टूडेंट्स फ्री में वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- लंदन से करोड़ों का पैकेज छोड़ IPS बने थे सहारनपुर के नए SSP आशीष तिवारी, KV-IIT से की है पढ़ाई-लिखाई
इस वीडियो ने सोशल मीडिया को हैरान कर दिया है. इस वीडियो पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि एक चीज तो मुझे बहुत पसंद आई वह थी साफ-सफाई और स्वच्छता. वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, आपका हॉस्टल बिल्कुल सी-ड्रामा जैसा लगता है, यह सुंदर और काफी यथार्थवादी है. चीन में अच्छा और सुरक्षित समय बिताइए. एक और यूजर ने लिखा, 'वाकई तुम बहुत भाग्यशाली हो! मुझे आपका व्लॉग बहुत पसंद आया. मैंने सोचा था कि सी-ड्रामा में वे बस दिखावा करते हैं कि उनके पास बहुत ही अद्भुत और प्यारे हॉस्टल के कमरे हैं और आपने हमें सच में दिखाया कि यह सच है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.