Advertisement

UPTET Result 2026: यूपीटेट के रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, जानें क्वॉलिफाई करने के लिए कितना स्कोर जरूरी

UPTET Result 2026: जल्द ही UPESSC यूपीटेट एग्जाम का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर देगा. जानें कितने नंबर लाकर आप इस एग्जाम में क्वॉलिफाई कर पाएंगे और ये सर्टिफिकेट कब तक वैलिड रहता है...

Latest News
UPTET Result 2026: यूपीटेट के रिजल्ट की उल्टी गिनती शुरू, जानें क्वॉलिफाई करने के लिए कितना स्कोर जरूरी

UPTET Result 2026 जल्द होने वाला है जारी. (Image Credit: ANI)

Add DNA as a Preferred Source

UPTET Result 2026: उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) जल्द ही उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) के नतीजे जारी करने वाला है. बताया जा रहा है कि यूपीटेट के नतीजे अगस्त के पहले हफ्ते में जारी कर दिए जाएंगे. इससे पहले ये अनुमान लगाया जा रहा था कि जुलाई के आखिरी हफ्ते में रिजल्ट जारी होगा लेकिन नतीजे आने में देरी हो रही है. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल UPESSC पोर्टल पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. 

UPTET Result 2026: कब हुआ एग्जाम और कब आई आंसर की?

यूपीटेट 2026 का एग्जाम 2 से 4 जुलाई के बीच ऑफलाइन मोड में उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में आयोजित किया गया था. इसकी प्रोविजनल आंसर की 8 जुलाई को जारी की जा चुकी है जिसके बाद 14 जुलाई तक उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई थीं. अब फाइनल आंसर की रिजल्ट के साथ या उसके एक दिन पहले जारी होने की उम्मीद जताई जा रही है.

एक बार रिजल्ट लिंक एक्टिव हो जाने के बाद उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड  या जन्मतिथि की मदद से अपने स्कोरकार्ड को एक्सेस कर पाएंगे. जो उम्मीदवार क्वॉलिफाई करेंगे, उनका सर्टिफिकेट लाइफटाइम वैलिड रहेगा. यूपीटेट का सर्टिफिकेट सितंबर या अक्तूबर 2026 से DIET सेंटर में बंटना शुरू हो जाएगा. 

UPTET Result 2026: कितने उम्मीदवार इस एग्जाम में हुए शामिल?

यूपीटेट एग्जाम में इस साल रिकॉर्ड स्टूडेंट्स बैठे थे. कुल 19,94,661 कैंडिडेट्स ने इस एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था  और 17,70,714 उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे. इस तरह से इस एग्जाम में पास परसेंट 88.77 फीसदी रहा. यूपीटेट के पेपर 1 में 91.12 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी जबकि पेपर 2 में 87.25 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई थी. 

यूपीटेट एक क्वॉलिफाइंग एग्जाम है जिसमें उम्मीदवारों को पास होने के लिए मिनिमम क्वॉलिफाइंग मार्क्स लाने होते हैं जिनकी जानकारी नीचे दी गई है-

  • सामान्य/EWS-  60% या 150 में से 90 नंबर
  • ओबीसी- 55% या 150 में से 82 नंबर
  • एससी- 55% या 150 में से 82 नंबर
  • एसटी- 55% या 150 में से 82 नंबर
  • दिव्यांग- 55% या 150 में से 82 नंबर

दोनों ही पेपर में 150 ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे गए थे. इस एग्जाम में किसी तरह की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं थी. जो उम्मीदवार यूपीटेट क्वॉलिफाई करेंगे वे भविष्य में उत्तर प्रदेश के शिक्षक भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करने के पात्र होंगे. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करने की सलाह दी जाती है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement