एजुकेशन
UPTET Result 2026: जुलाई में यूपीटेट एग्जाम में शामिल हुए कैंडिडेट्स बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं, जानें कब तक रिजल्ट जारी होने की संभावना है और कितने नंबर लाकर आप इस परीक्षा में पास हो पाएंगे...
UPTET Result 2026: अगर आपने यूपीटेट का एग्जाम दिया है तो नतीजों के लिए तैयार हो जाएं. उत्तर प्रदेश एजुकेशन सर्विस सिलेक्शन कमीशन (UPESSC) कभी भी उत्तर प्रदेश टीचर्स एलिबिलटी टेस्ट यानी यूपीटेट के नतीजे जारी कर सकता है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे रिजल्ट जारी होने के बाद UPESSC की ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
पेपर 1 और पेपर 2 दोनों के ही नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे. एक बार रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट होने के बाद कैंडिडेट्स अपने लॉगइन डिटेल्स जैसे रोल नंबर और पासवर्ड की मदद से अपने स्कोरकार्ड को एक्सेस कर पाएंगे. हालांकि, UPESSC ने अभी तक रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल तारीख का ऐलान नहीं किया है. लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में पहले जुलाई के आखिरी हफ्ते और अब अगस्त के तीसरे हफ्ते में रिजल्ट जारी होने का अनुमान लगाया जा रहा है.
यूपीटेट का एग्जाम राज्यभर के 75 जिलों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 2,3 और 4 जुलाई 2026 को आयोजित किया गया था. 17.7 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी.
रिजल्ट जारी होने के बाद यूपीटेट का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
यूपीटेट के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर, जन्मतिथि, जेंडर, पिता का नाम, कैटिगरी, क्वॉलिफाइंग मार्क्स, ओवरऑल मार्क्स और सब्जेक्ट वाइज मार्क्स जैसी जानकारियां दी गई होंगी. जो उम्मीदवार इस परीक्षा को क्वॉलिफाई करेंगे उन्हें यूपीटेट सर्टिफिकेट मिलेगा जो आजीवन वैध रहेगा.
यूपीईएसएससी ने 8 जुलाई को यूपीटेट की प्रोविजनल आंसर की जारी की थी. इसके बाद उम्मीदवारों को 14 जुलाई को शाम 11:59 बजे तक इस पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था. अब वैध आपत्तियों के आधार पर फाइनल आंसर की के बाद रिजल्ट तैयार किया जाएगा.
यूपीटेट 2026 में पास होने के लिए जनरल और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 60 फीसदी, ओबीसी, एससी और एसटी कैटिगरी के उम्मीदवारों को 55 फीसदी और दिव्यांग और एक्स-सर्विसमैन को भी 55 फीसदी मार्क्स लाने होंगे. बता दें, प्राइमरी लेवल पर शिक्षक पात्रता को चेक करने के लिए पेपर 1 और अपर-प्राइमरी लेवल पर शिक्षक पात्रता को चेक करने के लिए पेपर 2 का आयोजन किया जाता है.