एजुकेशन
UPSSSC PET 2025 के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दिया गया है, उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से इसे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं...
UPSSSC PET 2025: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (UPSSSC PET 2025) के लिए एग्जाम सिटी की सूचना जारी कर दी है. जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. लिखित परीक्षा 6 और 7 सितंबर को राज्य के 48 जिलों में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी.
यूपीएसएसएससी ने नोटिफिकेशन में कहा है कि उम्मीदवार परीक्षा जिले की जानकारी वाले डॉक्यूमेंट को एडमिट कार्ड समझने की गलती न करें. लिखित परीक्षा में भाग लेने के लिए सभी उम्मीदवारों को अपना वैलिड एडमिट कार्ड साथ लाना होगा. यूपीएसएसएससी ने कहा कि परीक्षा जिले की जानकारी और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक उम्मीदवारों के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजा जा रहा है. आयोग की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड उपलब्ध होने के बाद उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उस लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं.
UPSSSC PET में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास हाई स्कूल या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों की आयु 1 जुलाई 2025 तक 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.
- आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर PET परीक्षा जिले की जानकारी डाउनलोड करने का लिंक दिखाई देगा. इसपर क्लिक करें.
- अपने लॉगिन डिटेल्स एंटर करें.
- सबमिट पर क्लिक करते ही आपका एग्जाम सिटी इन्फॉर्मेशन स्लिप दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और बाद के इस्तेमाल के लिए इसे सेव करके रख लें.
UPSSSC PET 2025 एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.