Advertisement

UP PGT Exam Postponed: UPSESSB की टीजीटी परीक्षाएं स्थगित, जानें अब किस तारीख को होगा एग्जाम

UPSESSB ने  UP TGT 2025 की परीक्षा स्थगित कर दी है. जानें अब कब होगा एग्जाम...

Latest News
UP PGT Exam Postponed: UPSESSB की टीजीटी परीक्षाएं स्थगित, जानें अब किस तारीख को होगा एग्जाम

PSTET Admit Card 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड यानी UPSESSB ने  UP TGT 2025 की परीक्षा स्थगित कर दी है. पहले यह परीक्षा 14 और 15 मई को होने वाली थी लेकिन अब यह 21 और 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी. हालांकि UPSESSB ने परीक्षा स्थगित करने का कोई ठोस कारण नहीं बताया है लेकिन अधिकारियों ने यह संकेत दिया कि यह फैसला दूसरी अहम परीक्षाओं के साथ क्लैश की स्थिति पैदा न हो इसलिए लिया गया है. 

18 और 19 जून को होगी पीजीटी परीक्षा

वहीं पीजीटी की परीक्षाएं अपनी निर्धारित तारीख यानी 18 और 19 जून को होंगी. पीजीटी की परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है. उम्मीदवारों को यूपी की टीजीटी और पीजीटी परीक्षाओं से जुड़ी सटीक जानकारी के लिए सिर्फ UPSESSB की ऑफिशियल वेबसाइट upsessb.org पर भरोसा करना चाहिए. नए एडमिट कार्ड के लिंक और जरूरी दिशानिर्देश के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को नियमित तौर पर विजिट करते रहना चाहिए.
 

UPSESSB

इस समय का कैसे करें इस्तेमाल

अब एग्जाम की तैयारी के लिए उम्मीदवारों को ज्यादा समय मिल गया है. ऐसे में इस समय का इस्तेमाल हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक अध्ययन जैसे अहम विषयों की तैयारी करने में लगाएं. सब्जेक्ट वाइज पेपर पैटर्न से अपडेट रहें और खासतौर पर 2025 में इस एग्जाम के लिए पेश किए गए नए सब्जेक्ट का पैटर्न भी जरूरत चेक करें.

UPSESSB की टीजीटी और पीजीटी की परीक्षाएं राज्य में सबसे प्रतिस्पर्धी टीचिंग रिक्रूटमेंट ड्राइव में से एक है. इस बार भी 13,000 से अधिक खाली पदों के लिए पीजीटी का एग्जाम होने वाला है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement