Advertisement

Success Story: 35 बार एग्जाम्स में हुए फेल, नहीं मानी हार, फिर दो बार क्रैक की UPSC और बने आईएएस

Success Story: आज हम आपको एक ऐसे आईपीएस अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने अपनी तैयारी के समय करीब 35 बार सरकारी नौकरी की परीक्षा दी लेकिन वह सफल नहीं हो सके. जानिए फिर कैसे बने आईएएस अधिकारी

Latest News
Success Story: 35 बार एग्जाम्स में हुए फेल, नहीं मानी हार, फिर दो बार क्रैक की UPSC और बने आईएएस

Success Story

Add DNA as a Preferred Source

Success Story: आईएएस अधिकारी बनना कई लोगों का सपना होता है. ऐसा इसलिए क्योंकि आईएएस बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा पास करनी होती है. ये भारत के सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही आईएएस अफसर के बारे में बताने जा रहे है. जो कि 35 बार एग्जाम में फेल हुए हैं.  हम आईएएस विजय वर्धन की बात कर रहे हैं. आईएएस विजय वर्धन सिरसा जिले के रहने वाले हैं. उन्होंने अपनी तैयारी के समय कई सरकारी परीक्षाओं के लिए आवेदन किया और परीक्षाएं भी दी. 

35 बार दी परीक्षा
विजय वर्धन ने 35 बार सरकारी नौकरी की परीक्षा दी लेकिन वह फेल होते गए. इतना होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी अंत में उनके विश्वास और लग्न ने उन्हें आईएएस अफसर बना ही दिया. विजय वर्धन ने पहली 2014 में आईएएस की परीक्षा दी लेकिन दुर्गाभ्यवश वह सफल नहीं हो पाएं. इसके बाद विजय वर्धन ने साल 2018 में यूपीएससी की परीक्षा पास की और 104 रैंक के साथ आईपीएस अधिकारी बन गए. 

यह भी पढ़ें- कौन हैं भारत की पहली दृष्टिहीन महिला IAS अफसर? 2 बार क्रैक की UPSC, बिना कोचिंग इस स्ट्रैटजी से की तैयारी

आईपीएस के बाद बने आईएएस
कथित तौर पर वह आईपीएस की भूमिका से संतुष्ट नहीं थे इसलिए उन्होंने तैयारी जारी रखी और एक बार फिर से 2020 में यूपीएससी की परीक्षा दी इस बार उन्होंने 288 रैंक हासिल की और आईएएस अधिकारी बन गए. विजय वर्धन की सफलता की कहानी दर्शाती की अगर किसी भी चीज को मन से ठान लिया जाए और उस पल पूरी मेहनत और लग्न के साथ लग जाया जाए तो फिर कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता. वे बार-बार असफल होते रहे लेकिन उन्होंने कभी भी मेहनत करना नहीं छोड़ा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement