Advertisement

UPSC Prelims Result 2025: जल्द जारी होने वाला है यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानें कैसे होता है IAS-IPS का सिलेक्शन

UPSC CSE Result 2025: जल्द ही यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे जारी हो सकते हैं, जानें प्रीलिम्स के रिजल्ट के बाद आगे के प्रोसेस में क्या-क्या होगा...

Latest News
UPSC Prelims Result 2025: जल्द जारी होने वाला है यूपीएससी प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानें कैसे होता है IAS-IPS का सिलेक्शन

UPSC Prelims Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

UPSC CSE Result 2025: UPSC जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स के नतीजे जारी करने वाला है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे. हालांकि रिजल्ट जारी होने की ऑफिशियल तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नतीजे इस हफ्ते जारी होने की उम्मीद है. 

यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 मई की परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी, जिसमें प्रत्येक शिफ्ट दो घंटे की थी. इसमें सामान्य अध्ययन पेपर 1 और सामान्य अध्ययन पेपर 2 या CSAT का पेपर हुआ था.

यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम पास करने के बाद आगे क्या?

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को अपना डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म अपडेट करने के बाद मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा. इसके बाद उम्मीदवारों का पर्सनल इंटरव्यू होगा जो कि सिलेक्शन का फाइनल चरण है. इसमें सिलेक्ट होने के बाद उम्मीदवार  लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में ट्रेनिंग के साथ आगे बढ़ेंगे. यह ट्रेनिंग प्रोग्राम तीन सप्ताह से लेकर दो साल तक चलता है.

आईपीएस उम्मीदवार LBSNAA में तीन महीने के फाउंडेशन कोर्स से शुरुआत करते हैं और फिर हैदराबाद में सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (SVPNPA) में जाते हैं. आईएफएस अधिकारी विदेश सेवा संस्थान में दो साल की ट्रेनिंग लेते हैं, जबकि आईआरएस अधिकारी नेशनल एकेडमी ऑफ डायरेक्ट टैक्सेस में एक साल की ट्रेनिंग लेते हैं. 

IAS-IPS को कितनी मिलती है शुरुआती सैलरी? 

प्रशिक्षु आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को आम तौर पर मेस और हॉस्टल फीस जैसे खर्चों की कटौती के बाद लगभग ₹40,000 का मंथली स्टाइपेंड मिलता है, हालांकि उनकी ग्रॉस सैलरी 56,000 रुपये है. दोनों सेवाएं एक ही वेतनमान से शुरू होती हैं. सीनियर मोस्ट लेवल पर एक आईएएस अधिकारी प्रति माह 2,50,000 रुपये तक कमा सकता है, जबकि एक आईपीएस अधिकारी अपने पद और सेवा के वर्षों के आधार पर अधिकतम 2,25,000 रुपये तक सैलरी पा सकता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement