Advertisement

UPSC Prelims 2024: यूपीएससी ने जारी की सफल कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट, यहां करें चेक

यूपीएससी ने सिविल सेवा की प्रीलिम्स परीक्षा में पास कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट जारी कर दी है. नीचे आप पूरी लिस्ट चेक कर सकते हैं...

Latest News
UPSC Prelims 2024: यूपीएससी ने जारी की सफल कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट, यहां करें चेक

UPSC

Add DNA as a Preferred Source

संघ लोकसेवा आयोग यानी यूपीएससी ने सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा 2024 के क्वालिफाइड कैंडिडेट्स के नामों की लिस्ट जारी कर दी है. इससे पहले प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे भी घोषित किए जा चुके हैं. जिन कैंडिडेट्स ने यूपीएससी की प्रारंभिक सिविल सेवा परीक्षा दी थी, वे यूपीएससी के ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IAS सृष्टि देशमुख को UPSC में मिले थे कितने नंबर? वायरल हुई मार्कशीट

बता दें यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा देशभर के एग्जाम्स सेंटर में 16 जून को आयोजित कराई गई थी. करीब 13.4 लाख कैंडिडेट्स दो शिफ्ट में हुई इस परीक्षा में शामिल हुए थे. इस परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप क्वेश्चन पूछे जाते हैं और ये एग्जाम 400 नंबरों का होता है.

इस लिंक पर क्लिक कर आप डायरेक्ट सफल उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट चेक कर सकते हैं.

जो कैंडिडेट्स यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा में सफल होते हैं, उन्हें अगले चरण यानी यूपीएससी की मेंस परीक्षा देनी होती है. इसमें सफल हुए कैंडिडेट्स को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है. यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा को पास करने के लिए कैंडिडेट को जनरल स्टडीज पेपर 2 में 33 फीसदी मार्क्स और जनरल स्टडीज पेपर 1 में ओवरऑल क्वॉलिफाइंग मार्क्स लाने जरूरी हैं.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement