Advertisement

UPSC Notification 2025: लगातार कम हो रही UPSC सिविल सेवा में वैकेंसी, इस बार सिर्फ 979 पदों के लिए मांगे गए आवेदन

इस साल यूपीएससी सिविल सेवा के माध्यम से कुल 979 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है जो पिछले साल की तुलना में कम है. जानें 2014 से 2025 तक दस साल में कितने कम हुए पद

Latest News
UPSC Notification 2025: लगातार कम हो रही UPSC सिविल सेवा में वैकेंसी, इस बार सिर्फ 979 पदों के लिए मांगे गए आवेदन

UPSC Prelims Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

UPSC Notification 2025:संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 (CSE) और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेश जारी कर दिया है. इस साल यूपीएससी सिविल सेवा के माध्यम से कुल 979 पदों के लिए वैकेंसी निकाली गई है जो पिछले साल की तुलना में कम है. इसके अलावा 38 पद दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं. पिछले साल 1,056 पदों के लिए भर्तियां हुई थीं. सिविल सेवा परीक्षा के अलावा यूपीएससी ने भारतीय वन सेवा (आईएफएस) के लिए कुल 150 पदों पर भी भर्तियों की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें- UPSC Notification 2025: कैसे करें UPSC सिविल सेवा परीक्षा के लिए अप्लाई?

इन दोनों सेवाओं के फॉर्म upsc.gov.in वेबसाइट पर उपलब्ध है और उम्मीदवार 11 फरवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. यूपीएससी सीएसई 2025 की प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित होने वाली है. यूपीएससी ने उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने से 10 दिन से अधिक पुरानी तस्वीरें अपलोड न करने को कहा है. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि तस्वीरें 12 जनवरी 2025 के बाद ली गई हों. यूपीएससी ने कहा कि इसके अलावा उम्मीदवार का नाम और जिस दिन फोटो खींचा गया था, उसका भी फोटो पर स्पष्ट उल्लेख होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- इवांका से लेकर बैरन ट्रंप तक, जानें कितने पढ़े-लिखे हैं Donald Trump के बच्चे

किस साल कितनी थी वैकेंसी-
साल           पदों की संख्या

2025    979
2024    1056
2023    1105
2022    1011
2021    712
2020    796
2019    927
2018    812
2017    1058
2016    1209
2015    1164
2014    1364

शैक्षणिक योग्यताएं 
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए. आखिरी साल के स्टूडेंट्स या रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं. लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन करने से पहले उन्हें परीक्षा उत्तीर्ण करने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा.

यह भी पढ़ें- अनाथालय में रहे, अखबार बेचा... जानें बिना UPSC क्रैक किए कैसे IAS अधिकारी बना यह शख्स

प्रयासों की संख्या
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में कैटिगरी के हिसाब से प्रयासों की संख्या अलग-अलग हो सकती है. सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी अधिकतम छह बार परीक्षा दे सकते हैं, और उनकी अधिकतम आयु 32 वर्ष होगी. ओबीसी उम्मीदवारों को 35 वर्ष की आयु तक नौ प्रयास की अनुमति है. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थी 37 वर्ष की आयु तक असीमित प्रयास कर सकते हैं. बेंचमार्क विकलांगता वाले व्यक्तियों (PwBD) को 42 वर्ष की आयु तक नौ प्रयास की अनुमति है. ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थी अधिकतम छह बार परीक्षा दे सकते हैं और उनकी अधिकतम आयु 32 वर्ष होगी.

यहां पढ़ें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement