एजुकेशन
यूपीएससी ने NDA 1, CDS 1 और NA परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे डाउनलोड कर सकते हैं...
UPSC NDA Result 2025: यूपीएससी ने NDA 1 परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. इसके अलावा सीडीएस और एनए परीक्षाओं के नतीजे भी जारी किए गए हैं. जो उम्मीदवार इन तीनों परीक्षाओं में शामिल हुए थे वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- UPSC NDA Result 2025: यूपीएससी एनडीए की लिखित परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद क्या होगा? जानें सिलेक्शन प्रोसेस
यूपीएससी ने 457 पदों के लिए सीडीएस 1 2025 परीक्षा और 406 पदों के लिए एनडीए/एनए 1 2025 परीक्षा आयोजित की थी. एनडीए/एनए (I) 2025 की लिखित परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित की गई थी. योग्य उम्मीदवार अब रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा आयोजित इंटरव्यू राउंड में शामिल हैं. इसमें सिलेक्टेड उम्मीदवारों को नेशनल डिफेंस एकेडमी के 155वें पाठ्यक्रम और 2 जनवरी, 2026 से शुरू होने वाले 117वें इंडियन नेवल एकेडमी पाठ्यक्रम में एडमिशन मिलेगा.
यूपीएससी एनडीए का रिजल्ट देखने के लिए इन आसान से स्टेप्स को डाउनलोड कर सकते हैं-
स्टेप 1: यूपीएससी एनडीए का रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल यूपीएससी वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर NDA Result के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: यूजर्स को अपना रिजल्ट पीडीएफ के साथ एक नए पेज पर भेजा जाएगा.
स्टेप 4: अपना रोल नंबर खोजने और टाइप करने के लिए 'Ctrl' टैब + 'F' दबाकर अपना रिजल्ट देखें.
यहां क्लिक कर डाउनलोड करें रिजल्ट का पीडीएफ https://upsc.gov.in/whats-new/Combined%20Defence%20Services%20Examination%20%28I%29%2C%202025/Written%20Result
यूपीएससी एनडीए के नतीजों के आधार पर पास होने वाले उम्मीदवार अगले दौर के लिए पात्र होंगे. अगला राउंड एसएसबी इंटरव्यू का होगा. चयनित उम्मीदवारों को अपनी इंटरव्यू की तारीख और समय को चुनना होगा और संबंधित सेवा बोर्ड की वेबसाइटों से कॉल-अप लेटर हासिल करना होगा. एसएसबी इंटरव्यू में उम्मीदवार की बुद्धि और व्यक्तित्व का परीक्षण किया जाता है. इंटरव्यू राउंड 900 नंबरों का होगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.