Advertisement

UPSC Mains Result 2025: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा मेन्स का रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें PDF

यूपीएससी ने सिविल सेवा मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Latest News
UPSC Mains Result 2025: यूपीएससी ने जारी किया सिविल सेवा परीक्षा मेन्स का रिजल्ट, यहां से डाउनलोड करें PDF

UPSC Mains Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

UPSC Mains Result 2025: यूपीएससी ने सिविल सेवा मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट इस परीक्षा में शामिल हो चुके हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. कुल 2,736 कैंडिडेट्स अगले चरण के लिए सिलेक्ट हुए हैं जो आगे इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे. वहीं 3 कैंडिडेट का रिजल्ट कोर्ट के पेंडिंग केस की वजह से होल्ड पर रखा गया है.  

UPSC Mains Result 2025: कैसे डाउनलोड करें नतीजे?

इस आसान से स्टेप्स को फॉलो करके कैंडिडेट अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
- यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर Written Result – Civil Services (Main) Examination, 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट पीडीएफ के फॉर्मेट में दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और Ctrl + F का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर चेक करें.

इंटरव्यू के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत?

सभी सिलेक्टेड उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय अपने ओरिजनल डॉक्यूमेंट अपने साथ लाने होंगे. इनमें पात्रता, शैक्षणिक योग्यता, आरक्षण श्रेणी (यदि लागू हो), सामुदायिक स्थिति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी और दिव्यांगजन (पीडब्ल्यूबीडी) की स्थिति से संबंधित सर्टिफिकेट शामिल हैं. उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्दिष्ट यात्रा भत्ता (टीए) फॉर्म और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपने साथ लाने होंगे.

यूपीएससी ने निर्देश दिया है कि जिन उम्मीदवारों ने पहले अपने आवश्यक दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड कर दिए हैं और जिनके पास अपडेट करने के लिए कोई नई जानकारी नहीं है, उन्हें फिर से लॉग इन करके अपने डिटेल्स को वेरिफाई करना होगा. इंटरव्यू राउंड के लिए ई-समन पत्र तैयार करने के लिए यह वेरिफिकेशन राउंड अनिवार्य है.

हालांकि आयोग ऑनलाइन आवेदन पत्र में दी गई जानकारी में संशोधन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा. उम्मीदवार अगर जरूरी हो तो पते या संपर्क विवरण में किसी भी बदलाव के बारे में आयोग को पत्र द्वारा या csm-upsc@nic.in पर ईमेल के माध्यम से आधिकारिक अनुरोध भेजकर सूचित कर सकते हैं. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इंटरव्यू राउंड और ई-समन पत्र जारी होने की जानकारी के लिए नियमित रूप से यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement