Advertisement

UPSC 84 पदों पर कर रहा भर्तियां, ₹1,77,500 तक होगी सैलरी, हाथ से जानें न दें मौका!

यूपीएससी ने लेक्चरर और पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पदों के लिए जमकर भर्तियां निकाली हैं, जानें इस वैकेंसी से जुड़ी सारी डिटेल्स...

Latest News
UPSC 84 पदों पर कर रहा भर्तियां, ₹1,77,500 तक होगी सैलरी, हाथ से जानें न दें मौका!

UPSC Calendar 2027 (Image: Official Website)

Add DNA as a Preferred Source

यूपीएससी ने लेक्चचर और असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के 84 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं. जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर फटाफट आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की आखिरी तारीख 11 सितंबर 2025 है.

लेक्चरर के पद के लिए सैलरी 52,700 रुपये और 1,66,700 रुपये के बीच होगी. पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का वेतन 56,100-1,77,500 रुपये और 44,900-1,42,400 रुपये है.

वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, गृह विज्ञान, भौतिकी, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र और प्राणि विज्ञान सहित कई सब्जेक्ट के लेक्चरर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. वहीं सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) में काम करने के लिए पब्लिक प्रॉसिक्यूटर्स की जरूरत है.

पात्रता मानदंड

लेक्चरर के लिए पात्रता मानदंड

लेक्चरर के पद के लिए उम्मीदवारों को अपने संबंधित विषयो (वनस्पति विज्ञान, भौतिकी आदि) में पोस्टग्रेजुएशन डिग्री के साथ (बी.एड) की डिग्री पूरी होनी जरूरी है. 45 वर्ष से ज्यादा आयु वाले इन पदों पर आवेदन नहीं कर सकते लेकिन जाति के आधार पर उम्मीदवारों को आरक्षण मिलेगा.

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के लिए पात्रता मानदंड

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर पदों के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री और आपराधिक मामलों में बार में 7 साल का अनुभव होना आवश्यक है. असिस्टेंट पदों के लिए कोई अनुभव जरूरी नहीं है. उम्मीदवारों की उम्र 30 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए.

पब्लिक प्रॉसिक्यूटर के पद के लिए चुने गए उम्मीदवार दिल्ली में सीबीआई हेडक्वॉर्टर में काम करेंगे. लेकिन उन्हें कहीं भी भेजा जा सकता है.  वहीं लेक्चरर पद विशेष रूप से लद्दाख क्षेत्र के लिए हैं.

यहां क्लिक कर फटाफट करें अप्लाई

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement