Advertisement

UPSC IES ISS का फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSC ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2024 की मार्कशीट जारी कर दी है. इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें रिजल्ट

Latest News
UPSC IES ISS का फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

UPSC IES ISS Final Marksheet

Add DNA as a Preferred Source

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने भारतीय आर्थिक सेवा (IES) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (ISS) परीक्षा 2024 की मार्कशीट जारी कर दी है. उम्मीदवार अपने मार्क्स UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चक कर सकते हैं. मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में हासिल नंबर, फाइनल मार्क्स और जन्म तिथि जैसे डिटेल्स शामिल होंगे. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य भारतीय आर्थिक सेवा में 18 और भारतीय सांख्यिकी सेवा में 30 खाली पदों को भरना है.

यह भी पढ़ें- कितनी पढ़ी-लिखी हैं अल्लू अर्जुन की वाइफ? जानें बिजनेस वुमेन स्नेहा रेड्डी की नेटवर्थ

इससे पहले UPSC IES और ISS 2024 का रिजल्ट 13 दिसंबर को जारी किया गया था. परीक्षाएं इस साल की शुरुआत में आयोजित की गई थीं और इंटरव्यू दिसंबर में हुए थे. IES परीक्षा में अनुराग गौतम ने टॉप किया था. इसके बाद मृदुल पंडिता, अहाना सृष्टि, रीतिका गुप्ता और शिवानी चौहान  टॉप 5 में रहे. वहीं आईएसएस परीक्षा में सिंचन स्निग्धा अधिकारी ने टॉप किया था जबकि बिल्टू माजी, राजेश कुमार, जसविंदरपाल सिंह और पाटिल समीर वसंत ने टॉप 5 में जगह बनाई थी.

यह भी पढ़ें- IFS अपाला मिश्रा ने पति संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, काफी खूबसूरत है लव स्टोरी

UPSC IES ISS 2024 के फाइनल मार्क्स कैसे चेक करें-
चरण 1: ऑफिशियल यूपीएससी वेबसाइट https://upsc.gov.in/ पर जाएं.
चरण 2: होमपेज पर "UPSC IES, ISS Final Result 2024 Marks" के लिंक पर क्लिक करें.
चरण 3: IES और ISS  की मार्कशीट चेक करने के लिए अलग-अलग लिंक के साथ एक नया पेज खुलेगा. जिस परीक्षा के नतीजे आप चेक करना चाहते हैं उसपर क्लिक करें.
चरण 4: सभी उम्मीदवारों के मार्कशीट वाला एक पीडीएफ दिखाई देगा. अपना नाम या रोल नंबर खोजने के लिए सर्च फंक्शन (Ctrl+F) का इस्तेमाल करें.
चरण 5: अपने रिकॉर्ड के लिए पीडीएफ को सेव करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसकी एक कॉपी अपने पास जरूर प्रिंट कर लें.

इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें मार्कशीट

2024 के लिए IES और ISS परीक्षाएं 21 जून से 23 जून के बीच आयोजित की गई थीं. उसके बाद दिसंबर में इंटरव्यू हुए थे. इन सेवाओं में नियुक्ति के लिए सफल उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन के Annexures I और II में पाई जा सकती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement