Advertisement

UPSC ESE Admit Card 2025: यूपीएससी ने जारी किया इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम का एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से यूं करें डाउनलोड

UPSC ESE Admit Card 2025: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. उम्मीदवार upsc.gov.in से इस डायरेक्ट लिंक से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
UPSC ESE Admit Card 2025: यूपीएससी ने जारी किया इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम का एडमिट कार्ड, upsc.gov.in से यूं करें डाउनलोड

UPSC ESE Admit Card 2025

Add DNA as a Preferred Source

UPSC ESE Admit Card 2025: यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा प्रीलिम्स 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, वे अब यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

ईएसई प्रारंभिक परीक्षा 8 जून 2025 को देश भर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से जल्द अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग समय सहित सभी डिटेल्स चेक कर लें.

UPSC ESE Admit Card 2025: डाउनलोड करने के स्टेप्स-

स्टेप 1: यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: Examinations सेक्शन में जाकर Active Examinations पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब Engineering Services Prelims Exam 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 4: E Admit Card विकल्प चुनें.
स्टेप 5: निर्देश पढ़ें और अपनी रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
स्टेप 6: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें.

उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके UPSC ESE Prelims Admit Card 2025 डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और वैध फोटो आईडी ले जाना अनिवार्य है. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का भी ध्यानपूर्वक पालन करना होगा. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने या उसमें गलतियों से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवारों को जल्द से जल्द यूपीएससी से संपर्क करना चाहिए.

यूपीएससी इंजीनियरिंग सर्विसेज एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 18 सितंबर 2024 को शुरू हुई थी. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 232 पदों को भरा जाएगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement