Advertisement

UPSC Prelims Result 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट कब होगा जारी? upsc.gov.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक

UPSC Civil Services Prelims Result 2025: यूपीएससी जल्द ही प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है, जानें ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से कैसे डाउनलोड कर पाएंगे पीडीएफ...

Latest News
UPSC Prelims Result 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स एग्जाम का रिजल्ट कब होगा जारी? upsc.gov.in पर ऐसे कर पाएंगे चेक

UPSC Prelims Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

UPSC Prelims Result 2025: यूपीएससी जल्द ही प्रारंभिक परीक्षा के नतीजों का ऐलान कर सकता है. पिछले साल के रुझानों के आधार पर 14 जून तक सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित हो सकते हैं. यूपीएससी ने 25 मई को सिविल सेवा की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की थी लेकिन अब तक आयोग ने रिजल्ट की तारीख की पुष्टि नहीं की है. पिछले पांच वर्षों के विश्लेषण से पता चलता है कि आयोग आमतौर पर परीक्षा के 15 से 20 दिनों के अंदर प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम जारी करता है.

2024 और 2023 में यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के ठीक 15 दिन बाद रिजल्ट जारी किए गए, जबकि पहले के वर्षों में रिजल्ट 17 से 19 दिन के अंदर जारी किया जाता रहा है. पिछले वर्ष के विश्लेषण के आधार पर यह उम्मीद की जा रही है कि यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 14 जून 2025 तक जारी कर सकता है. 

UPSC Prelims Result 2025: कैसे चेक कर पाएंगे आप?

उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट से यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Exam या Result के टैब पर क्लिक करें.
- UPSC Prelims Exam Result 2025 के लिंक को ढूंढे पर उसपर क्लिक करें.
- आपको रिजल्ट पीडीएफ के फॉर्मेट में दिखाई देगा. अपना रोलनंबर ढूंढने के लिए Ctrl+F का इस्तेमाल करें.

UPSC Prelims Result 2025: रिजल्ट जारी होने के बाद क्या होगा?

यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा में आगे बढ़ने के लिए डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म (DAF-I) जमा करना होगा. DAF-I पोर्टल आमतौर पर प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद खुल जाता है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अगले चरण में आसानी से आगे बढ़ने के लिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट से जुड़ी जानकारी पाने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करते रहें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement