Advertisement

UPSC Prelims Result 2025: जारी हुआ यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट, upsc.gov.in लिंक से डायरेक्ट करें चेक

UPSC CSE प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. जिन उम्मीदवारों ने 25 मई को UPSC CSE 2025 प्रीलिम्स परीक्षा दी थी, वे upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

Latest News
UPSC Prelims Result 2025: जारी हुआ यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स का रिजल्ट, upsc.gov.in लिंक से डायरेक्ट करें चेक

UPSC

Add DNA as a Preferred Source

संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया ता वो आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. हालांकि, इस बार आयोग ने परिणाम तिथि के बारे में आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की थी. उम्मीदवारों के रोल नंबरों की सूची वाला रिजल्ट पीडीएफ अब upsc.gov.in पर उपलब्ध है. 

UPSC Prelims Result

यूपीएससी ने 25 मई 2025 को सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा 2025 आयोजित की थी. परीक्षा में मल्टीपल चॉइस सवालों के दो पेपरों शामिल थे जिनमें हर एक की अवधि 2 घंटे की थी और इसके अधिकतम मार्क्स 200 नंबरों के थे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक-तिहाई (0.33) अंक दंड के रूप में काट लिए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-SBI Clerk Mains Result 2025: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, sbi.co.in पर यूं करें चेक

मानक अभ्यास के अनुसार, यूपीएससी ने पहले से परिणाम घोषित करने की कोई निश्चित तिथि घोषित नहीं की. परिणाम बिना किसी पूर्व सूचना के जारी किया गया है और इसमें शॉर्टलिस्ट किए गए रोल नंबरों की सूची शामिल है, जो मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र हैं. हालांकि आधिकारिक कट-ऑफ अभी तक घोषित नहीं की गई है, लेकिन उम्मीदवारों और कोचिंग संस्थानों ने इस साल के CSAT पेपर की कठोरता के आधार पर अपेक्षित कट-ऑफ का विश्लेषण करना शुरू कर दिया है. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement