एजुकेशन
UPSC Final Result 2026: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 फाइनल का रिजल्ट इस हफ्ते जारी कर सकता है. जानें डिटेल्स...
UPSC Final Result 2026: यूपीएससी यानी यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 फाइनल का रिजल्ट इस हफ्ते जारी कर सकता है. जो उम्मीदवार पर्सनालिटी टेस्ट में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे. फाइनल मेरिट लिस्ट में भारत की सिविल सेवाओं में नियुक्ति के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे.
सफल उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय राजस्व सेवा, भारतीय व्यापार सेवा और दूसरे कई ग्रुप ए और बी केंद्रीय सेवाओं जैसे कैडरों में शामिल होने का मौका मिलेगा. जनवरी 2026 से यूपीएससी के मुख्यालय, धौलपुर हाउस, शाहजहां रोड, नई दिल्ली में इंटरव्यू राउंड आयोजित किए गए थे. इंटरव्यू और पर्सनालिटी टेस्ट 270 नंबरों का था और इसमें कोई न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित नहीं थे.
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर पाएंगे-
1: आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
2: होमपेज पर 'UPSC CSE Result' लिंक पर क्लिक करें.
3: लिंक का चयन करें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल एंटर करें.
4: आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा.
5: अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें.
2025 के लिए आयोग ने कुल 979 वैकेंसी पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे. आयोग ने 2024 में 1,105 पदों का विज्ञापन दिया था. 2023 में यूपीएससी ने 1,105 वैकेंसी की घोषणा की थी, जबकि 2022 में यह संख्या 1,011 और 2021 में 712 थी.
इस परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली कुल वैकेंसी में दिव्यांग कैटिगरी के व्यक्तियों के लिए आरक्षित 38 वैकेंसी भी शामिल हैं. इनमें से 12 वैकेंसियां दृष्टिहीनता और कम दृष्टि वाले उम्मीदवारों से भरी जाएंगी, सात वैकेंसी बधिर और कम सुनने वाले उम्मीदवारों से भरी जाएंगी, 10 वैकेंसी चलने-फिरने में अक्षमता वाले उम्मीदवारों से भरी जाएंगी जिनमें मस्तिष्क पक्षाघात, कुष्ठ रोग से ठीक हुए व्यक्ति, बौनापन, एसिड अटैक पीड़ित और मांसपेशीय डिस्ट्रॉफी शामिल हैं. नौ वैकेंसी बहु-विकलांगता वाले उम्मीदवारों से भरी जाएंगी.
पिछले साल यूपीएससी ने 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया था जिसमें शक्ति दुबे ने टॉप किया था. इसके अलावा रिजल्ट में टॉप 5में 3 महिलाएं शामिल थीं. दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल और चौथे नंबर पर शाह मार्गी चिराग थे जबकि तीसरे नंबर पर अर्चित चिराग और पांचवें नंबर पर आकाश गर्ग थे. यूपीएससी की चयन प्रक्रिया में तीन चरण प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू होता है. फाइनल मेरिट लिस्ट तीनों चरणों में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से