Advertisement

UPSC CSE 2025 Result: जल्द आएगा यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानें upsc.gov.in पर चेक करने का तरीका

यूपीएससी जल्द ही सिविल सेवा परीक्षा प्रीलिम्स के नतीजे जारी करने वाला है, जानें रिजल्ट चेक करने के लिए क्या करना होगा...

Latest News
UPSC CSE 2025 Result: जल्द आएगा यूपीएससी सिविल सेवा प्रीलिम्स का रिजल्ट, जानें upsc.gov.in पर चेक करने का तरीका

UPSC CSE 2026

Add DNA as a Preferred Source

UPSC CSE 2025 Result: संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) प्रीलिम्स का रिजल्ट जारी करने वाला है. हालांकि यूपीएससी ने अभी तक  सीएसई प्रीलिम्स रिजल्ट 2025 की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की है. उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि प्रीलिम्स एग्जाम सिर्फ एक स्क्रीनिंग परीक्षा है और यहां मिले नंबरों को फाइनल मेरिट लिस्ट के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा.

UPSC CSE 2025 परीक्षा तिथि और पैटर्न

यूपीएससी ने 25 मई 2025 को सिविल सेवा परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा 2025 आयोजित की थी. परीक्षा में मल्टीपल चॉइस सवालों के दो पेपरों शामिल थे जिनमें हर एक की अवधि 2 घंटे की थी और इसके अधिकतम मार्क्स 200 नंबरों के थे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के लिए निर्धारित अंकों में से एक-तिहाई (0.33) अंक दंड के रूप में काट लिए जाएंगे.

UPSC CSE 2025 रिक्तियों की संख्या

यूपीएससी का लक्ष्य इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 979 खाली पदों को भरना है। इसमें  बेंचमार्क विकलांगता श्रेणी के तहत उम्मीदवारों के लिए 38 रिक्तियां, अंधेपन या कम दृष्टि वाले उम्मीदवारों के लिए 12 पद, बहरे या कम सुनाई देने वाले उम्मीदवारों के लिए 7 पद और 9 पद बहरे-अंधे सहित बहु विकलांगता वाले लोगों के लिए शामिल हैं. इस भर्ती में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) और भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) जैसी सेवाएं शामिल हैं.

UPSC CSE 2025 कैसे देखें रिजल्ट?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके जारी होने पर अपने सीएसई प्रीलिम्स परीक्षा के नतीजे चेक कर सकेंगे-
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
- होम पेज पर UPSC CSE Prelims Result 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें.
- लॉग इन करने के लिए अपनी जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें.
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम रिजल्ट देखें.
- भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंटआउट डाउनलोड कर लें और अपने पास रख लें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement