Advertisement

UPSC CDS I 2024: यूपीएससी सीडीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, 237 कैंडिडेट्स हुए क्वॉलिफाई

UPSC ने CDS (I) 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Latest News
UPSC CDS I 2024: यूपीएससी सीडीएस का फाइनल रिजल्ट जारी, 237 कैंडिडेट्स हुए क्वॉलिफाई

UPSC CSE 2026

Add DNA as a Preferred Source

संघ लोक सेवा आयोग UPSC ने संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I) 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया है.  कुल 237 उम्मीदवारों ने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), भारतीय नौसेना अकादमी (INA) और वायु सेना अकादमी (AFA) सहित विभिन्न रक्षा पाठ्यक्रमों के लिए क्वॉलिफाई किया है. यह परीक्षा अप्रैल 2024 में आयोजित की गई थी जिसके बाद रक्षा मंत्रालय के सेवा चयन बोर्ड SSB ने इंटरव्यू भी लिया था.

यह भी पढ़ें- IIM ग्रेजुएट जिसने 30 लाख की पैकेज छोड़ की UPSC की तैयारी, जानें IAS Abhinav Siwach की सक्सेस स्टोरी

किस कोर्स के लिए कितने कैंडिडेट्स ने किया क्वॉलिफाई
सफल उम्मीदवारों को अब IMA देहरादून में 158वें (DE) कोर्स, केरल के एझिमाला में INA और हैदराबाद में वायु सेना अकादमी में 217 नंबर फ्लाइंग (प्री-फ्लाइंग) प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में दाखिला मिलेगा. अंतिम मेरिट सूची में भारतीय सैन्य अकादमी के लिए 158 उम्मीदवार, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए 44 और वायु सेना अकादमी के लिए 35 उम्मीदवार शामिल हैं. कुछ उम्मीदवारों के नाम एक से अधिक लिस्ट में भी है क्योंकि उन्होंने कई पाठ्यक्रमों के लिए क्वॉलिफाई किया है.

यह भी पढ़ें- 5 बार UPSC में फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार, B.Com की पढ़ाई कर कैसे IAS बनीं प्रियंका गोयल?

लिखित परीक्षा में कितने कैंडिडेट्स हुए थे सफल
लिखित परीक्षा में  1954 उम्मीदवार IMA, 586 INA और 628 एयर फोर्स अकादमी के लिए योग्य पाए गए थे. अंतिम चयन SSB इंटरव्यू के आधार पर किया गया था. यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि इस मेरिट लिस्ट के लिए मेडिकल एग्जाम का रिजल्ट शामिल नहीं है. इसके अलावा उम्मीदवारों की जन्म तिथि और शैक्षिक योग्यता का वेरिफिकेशन अभी भी चल रहा है इसलिए इस रिजल्ट को अंतिम नहीं माना जाना चाहिए. सफल उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताओं के अनुसार संबंधित सैन्य मुख्यालय में अपने मूल प्रमाण पत्र जमा करने होंगे.

यूपीएससी सीडीएस (I) 2024 फाइनल रिजल्ट चेक करने का सीधा लिंक

फाइनल रिजल्ट के लिए चेक करें ऑफिशियल वेबसाइट
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि यदि आवश्यक हो तो वे संबंधित अथॉरिटी के साथ अपने पते का विवरण अपडेट करें. उम्मीदवार अंतिम परिणाम यूपीएससी की ऑफशियल वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं. सीडीएस (I) 2024 के लिए ऑफसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (OTA) के परिणाम घोषित होने के बाद मार्कशीट उपलब्ध होंगे. आगे की पूछताछ के लिए उम्मीदवार यूपीएससी सुविधा काउंटर पर व्यक्तिगत रूप से या कार्य समय के दौरान दिए गए टेलीफोन नंबरों के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement