Advertisement

UPPSC RO ARO: यूपी लोकसेवा आयोग की आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केन्द्रों पर पुख्ता इंतजाम

UPPSC RO ARO: यूपी लोकसेवा आयोग की आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा कल पूरे प्रदेश में आयोजित होगी. इस परीक्षा में 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे.

Latest News
UPPSC RO ARO: यूपी लोकसेवा आयोग की आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, परीक्षा केन्द्रों पर पुख्ता इंतजाम

UPPSC RO ARO

Add DNA as a Preferred Source

UPPSC RO ARO: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की आरओ-एआरओ 2025 की प्रारंभिक परीक्षा रविवार को प्रदेशभर में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के लिए कुल 10 लाख 76 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया है. परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसके लिए राज्य सरकार और प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की हैं. परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8:45 बजे तक पहुंचना अनिवार्य होगा.

देश में कुल 2382 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

पूरे प्रदेश में कुल 2382 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. संगम नगरी प्रयागराज में सबसे अधिक 106 केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 45 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे. जिला प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए हैं. डीएम रवींद्र कुमार मंडल ने शहर के कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए. 

डीएम ने बताया कि सभी परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. साथ ही, स्ट्रांग रूम की भी कड़ी निगरानी की जा रही है. हर परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी. नकल रोकने के लिए एसटीएफ, एलआईयू और सादी वर्दी में पुलिस की टीमें सक्रिय रहेंगी. 


यह भी पढ़ें: ये भारतीय शख्स रखता है Elon Musk के पैसों का हिसाब-किताब, IIT-IIM नहीं DU से की है पढ़ाई


परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ कराई जाए

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या लापरवाही पर परीक्षा केंद्रों के प्रबंधक और कक्ष निरीक्षकों की जिम्मेदारी तय की जाएगी. परीक्षार्थियों को किसी भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी. राज्य सरकार की ओर से सभी जिलों के डीएम और एसपी को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता और सख्ती के साथ कराई जाए. गड़बड़ी की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी. परीक्षा में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय से पहले केंद्र पर पहुंचें और नियमों का पालन करें, ताकि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement