Advertisement

UPPSC PCS Admit Card 2025: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC ने PCS ACF और RFO के पदों के लिए होने वाली प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है, इस डायरेक्ट लिंक पर जाकर फटाफट करें डाउनलोड...

Latest News
UPPSC PCS Admit Card 2025: यूपी पीसीएस प्रीलिम्स एग्जाम का एडमिट कार्ड uppsc.up.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UPPSC PCS Admit Card 2025

Add DNA as a Preferred Source

UPPSC PCS Admit Card 2025: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंबाइंड स्टेस /अपर सबऑर्डिनेट सर्विसेस (PCS) और असिस्टेंट कन्जर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (ACF)/रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर (RFO) प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने इन पदों के लिए आवेदन किया है, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in से अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं.

इन परीक्षाओं के एडमिट कार्ड परीक्षा की तिथि 12 अक्टूबर 2025 तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेंगे. यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक और दूसरे शिफ्ट की परीक्षा  दोपहर 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी.

यह भी पढ़ें- प्रिंसिपल साहब से चेक भरने में हो गई बड़ी गलती, बैंक ने किया बाउंस और सोशल मीडिया पर मच गया शोर

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना ओटीआर नंबर, जन्मतिथि और लिंग दर्ज करके लॉग इन करना होगा. आवेदन पत्र में बताई गई जानकारी दर्ज करना जरूरी है. एडमिट कार्ड तभी उपलब्ध होंगे जब आवेदन अस्वीकार न किया गया हो और उम्मीदवार के लिए परीक्षा निर्धारित हो गई हो.

UPPSC PCS Admit Card 2025: कैसे करें डाउनलोड?
- ऑफिशियल वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर UPPSC PCS Prelims Admit Card 2025 लिंक पर क्लिक करें.
- अपना लॉगिन डिटेल जैसे ओटीआर नंबर, जन्म तिथि, लिंग एंटर करें.
- Download Admit Card के लिंक पर क्लिक करें.
- अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर उसपर दिए डिटेल्स को चेक कर लें.
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट ले लें.

इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें UPPSC PCS Admit Card 2025

यूपीपीएससी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के 1,435 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी, जिसमें लगभग 6.26 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है. इस भर्ती अभियान का उद्देश्य 210 पदों को भरना है.

उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा क्योंकि परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले गेट बंद कर दिया जाएगा. उम्मीदवारों को अपने साथ दो हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की तस्वीरें, साथ ही एक वैध फोटो पहचान पत्र की मूल प्रति और एक फोटोकॉपी भी लानी होगी.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement