एजुकेशन
UPPRPB ने सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) और कई दूसरे पोस्ट के 4,543 पदों को लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जानें डिटेल्स...
UPPRPB SI Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (सिविल पुलिस) और कई दूसरे पोस्ट के 4,543 पदों को लिए आयोजित हुई भर्ती परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर सिलेक्टेड उम्मीदवारों की लिस्ट चेक कर सकते हैं. इस भर्ती परीक्षा में सब-इंस्पेक्टर के साथ-साथ 135 प्लाटून कमांडर, PAC/सब-इंस्पेक्टर (आर्म्ड पुलिस), उत्तर प्रदेश स्पेशल सिक्योरिटी फोर्स (UPSSF) में 60 पद, महिला सब इंस्पेक्टर के 106 पद पर भर्तियां की जानी थीं.
बोर्ड के मुताबिक सामान्य वर्ग में 1,200 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. वहीं, निर्धारित नियमों के मुताबिक ओबीसी, एसी, एसटी और ईडब्ल्यूएस कैटिगरी के अनुसार भी उम्मीदवारों का चयन किया गया है. ओबीसी वर्ग के लिए निर्धारित 1,222 पदों के लिए 2,240 उम्मीदवारों को सिलेक्शन लिस्ट में शामिल किया गया है. जबकि एससी के 951 पदों के लिए 1,017 और एसटी के 86 पदों के लिए 86 उम्मीदवारों को सिलेक्ट किया गया है.
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए करीब 15.75 लाख उम्मीदवारों ने ऑनलाइन अप्लाई किया था. इस रिक्रूटमेंट की भर्ती परीक्षा यूपी के 75 जिलों में कई चरणों में आयोजित की गई थी. प्रोविजनल आंसर की जारी होने के बाद एक्सपर्ट कमिटी ने सभी चैलेंज की समीक्षा की थी और इसके बाद 7 जुलाई को फाइनल आंसर की जारी की गई थी. लिखित परीक्षा के नतीजों के आधार पर 12,333 उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट के लिए बुलाया गया. यह प्रक्रिया 15 जून से 17 जून 2026 तक आयोजित हुई थी, जिसमें 11,637 उम्मीदवार अगले चरण के लिए सफल हुए थे. इसके बाद 29 जून से 4 जुलाई 2026 तक फिजिकल एफिसिएंशी टेस्ट आयोजित की गई थी जिसमें 9,758 उम्मीदवार सफल हुए.
बोर्ड ने बताया कि दौड़ के समय को दर्ज करने के लिए पहली बार RFID टेक्निक का इस्तेमाल किया गया है. इस भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी बनाने के लिए एग्जाम सेंटर, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर और फिजिकल एफिसिएंशी टेस्ट सेंटर पर सीसीटीवी से निगरानी की व्यवस्था की गई थी. जिला स्तर और बोर्ड के कंट्रोल रूम से सभी गतिविधियों की लाइव मॉनिटरिंग की गई जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बन सकी.
UPPRPB ने बताया कि फाइनल मेरिट लिस्ट में मिले स्टैंडर्डाइज्ड स्कोर, उम्मीदवारों के एप्लीकेशन फॉर्म भरे गए पोस्ट और यूनिट की प्राथमिकताओं के साथ-साथ राज्य सरकार की लागू आरक्षण नीति के आधार पर तैयार की गई है. बोर्ड ने यह भी जानकारी दी है लिखित परीक्षा में जो भी उम्मीदवार शामिल हुए थे, वे 22 जुलाई 2026 से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने स्टैंडर्डाइज्ड स्कोर चेक कर सकेंगे. इसके लिए डिटेल्ड गाइडलाइंस और अलग से नोटिफिकेशन बोर्ड जल्द ही जारी करेगा.