एजुकेशन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन की तारीखों में बदलाव किया है. यहां जानें अहम डिटेल्स...
UPMSP 10th 12th Board Exam 2026: अगर आप अगले साल यानी 2026 में यूपी बोर्ड की परीक्षाओं में बैठने वाले हैं तो आपके लिए एक अहम खबर है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षाओं के लिए होने वाले रजिस्ट्रेशन की तारीखों में बदलाव किया है. रजिस्ट्रेशन से जुड़ा रिवाइज्ड शेड्यूल स्टूडेंट्स यूपी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp-edu.in पर चेक करने के अलावा डाउनलोड भी कर सकते हैं.
ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक बोर्ड एग्जाम के लिए फीस सबमिट करने की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है. वहीं एग्जाम फीस सबमिट करने के बाद उससे जुड़ी जानकारी 6 सितंबर 2025 को रात 12 बजे तक अपलोड भी करनी होगी. UPMSP ने 10वीं और 12वीं के अलावा 9वीं और 11वीं के रजिस्ट्रेशन की तारीखों में भी बदलाव किया है.
- UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp-edu.in पर जाएं.
- यूपी बोर्ड कक्षा 10, 12 रिवाइज्ड प्रोग्राम पर क्लिक करें.
- शेड्यूल आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए शेड्यूल डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें.
UP Board 10th 12 Exam 2026 के रिवाइज्ड शेड्यूल का डायरेक्ट लिंक

यूपी बोर्ड के स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारियों से अपडेट रहने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट करते रहें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.